दरभंगा । बेनीपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमोल मिश्र के सरकारी आवास में अज्ञात चोरों ने घर का दरवाजा तोड़कर 150000/(डेढ़ लाख रुपए ) की समान की चोरी कर ली है । इस संबंध प्रखंड विकास पदाधिकारी अमोल मिश्र ने बताया कि सोमवार की शाम एक समारोह में भाग लेने के लिए सपरिवार गांव चले गये थे । जब मंगलवार को सरकारी आवास पर दिन के 12 बजे पहुंचा और मुख्य गेट का ताला खोलकर जब अंदर गया तो बरामदे पर लगे ग्रील को टेढ़ा करके अंदर प्रवेश कर एक कमरे का दरवाजा टुटा हुआ पाया ।जब रूम के अंदर गया तो आलमीरा खुला हुआ था , दिवान का ड्राल खुला हुआ था। जिसमें से एक किमती घड़ी, जेवर ,,नगदी एवं किमती कपड़ा नहीं था । उन्होंने बताया कि कुल डेढ़ लाख रुपए की समान का अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है । घटना कि सूचना उन्होंने बहेड़ा थाना को देते हुए अपने उच्चाधिकारी को भी सूचना दिए । घटना की सूचना मिलने के डेढ़ घंटे बाद बहेड़ा थाना पुलिस बीडीओ के सरकारी आवास पर पहुंच मामले की जानकारी लिया । सबसे आश्चर्य की बात है कि जब प्रखंड विकास पदाधिकारी के सूचना देने के बाद बहेड़ा थाना पुलिस घटनास्थल पर डेढ़ घंटे के बाद पहुंची तो आम आदमी के साथ कैसा व्यवहार करता होगा बहेड़ा थाना पुलिस इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है। बेनीपुर में किसी पदाधिकारी के सरकारी आवास में पहली चोरी की घटना है । वैसे चार साल पहले बेनीपुर के तत्कालीन अंचलाधिकारी अल्पना कुमारी के किराए के कमरे से चोरी की घटना हुई थी ।इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी अमोल मिश्र ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के लिए बहेड़ा थाना को आवेदन दिया है । इस संबंध में थानाध्यक्ष सुरेश राम से पूछने पर उन्होंने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा ।