दरभंगा । बहेरा थाना क्षेत्र के अंटौर गांव में बीती रात परिवार के लोगों द्वारा मिलकर एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है । हत्या के बाद लाश को लापता कर दिया गया है जिसकी खोज पुलिस की टीम द्वारा लगातार की जा रही है । स्थानीय सूत्रों के अनुसार दिलीप पासवान अपने परिवार जनों के साथ मिलकर अपनी पत्नी रेनू देवी की हत्या गला रेत कर कर दी । जिसकी चश्मदीद गवाह उनकी बड़ी बेटी ज्योति कुमारी द्वारा हल्ला किए जाने पर उन्हें दूसरे घर में बंद कर दिया गया और शव को लेकर परिवार जनों द्वारा ठिकाने लगाने के लिए निकल गया । इस बीच ज्योति द्वारा सोर मचाने पर आस-पड़ोस के लोगों ने ज्योति को दूसरे घरों से बाहर निकाला तो उन्होंने स्थानीय लोगों को साथ ही ननिहाल में रह रहे उनके बड़े भाई दिलखुश पासवान को दी । दिलखुश ने इसकी सूचना अपने मामा को देते हुए बहेरा थाना को दी ।बहेरा थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की तो मृतिका की पुत्री ज्योति ने स्पष्ट रूप से बताया कि मेरे पिता दिलीप पासवान ,चाचा सज्जन कुमार ,श्याम पासवान, मदन पासवान ,दादा शिव पासवान एवं दादी कमली देवी ने मिलकर मेरी मां की हत्या टेंगाड़ी से गला काटकर कर दी । मेरे द्वारा चिल्लाने पर मुझे दूसरे घर में बंद कर दिया गया ।और वे लोग मेरी मां को लेकर ट्रैक्टर पर लादकर उत्तर दिशा की ओर चले गए । पुलिस उक्त बच्ची के बयान के आधार पर ग्रामीणों से पूछताछ की लेकिन ग्रामीणों द्वारा अभी तक पुलिस को कोई सहयोग नहीं दी जा रही है । पुलिस विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर जांच पड़ताल एवं खोजबीन कर रही है। मृतिका की मां लीला देवी के बयान पर सभी अभियुक्तों के विरुद्ध बहेरा थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है । मृतिका रेनू देवी अपने पीछे तीन पुत्री सबसे बड़ी ज्योति 14 ,नूतन 12 एवं रचना 8सहित बड़े पुत्र दिलखुश को छोड़कर दुनिया से चली गई । इस संबंध में थानाध्यक्ष सुरेश राम बताते हैं कि बहेड़ा सर्किल निरीक्षक पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में बहेरा थाना पुलिस विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है और लाश बरामद करने के प्रयास में जुटी हुई है जबकि परिवार के सभी लोग फरार बताए जा रहे हैं ।