दरभंगा ।एयरपोर्ट एवं दरभंगा एम्स के बाद अब बेनीपुर ऑक्सीजन प्लांट स्थापना में भी नेताओं में क्रेडिट लेने की होड़ मची हुई है ।जहां विधायक प्लांट का लोकार्पण करते हैं वहीं सांसद अस्पताल उपाध्यक्ष को खरी-खोटी सुनाते हैं । हुआ यूं कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार के सभी अनुमंडल एवं जिला मुख्यालय अवस्थित अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट उद्घाटन रिमोट से किया । तत्पश्चात स्थानीय विधायक सह जदयू के जिलाध्यक्ष विनय कुमार चौधरी ने ऑक्सीजन प्लांट को अस्पताल एवं जनता के नाम लोकार्पण किया ।उसके एक घंटा बाद स्थानीय सांसद गोपाल जी ठाकुर लाव लश्कर एवं तामझाम के साथ ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करने के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचे । जहां पूर्व से फुटे बैलून एवं कटे फीता देखकर आग बबूला हो गए और अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक को खरी-खोटी सुनाने लगे । लेकिन अस्पताल उपाधीक्षक जितेंद्र नारायण उन्हें समझाते हुए कहा कि विभागीय निर्देश के अनुसार कार्यक्रम निर्धारित किया गया था । जिसमें विधायक एवं सांसद दोनों को आमंत्रित किया गया था । लेकिन स्थानीय विधायक सांसद का इंतजार करने के बाद उसका लोकार्पण किए हैं जबकि इसका शिलान्यास भी स्थानीय विधायक गत 23 जून को किया था । जबकि सांसद समर्थक इसे प्रधानमंत्री राहत कोष एवं केंद्रीय एजेंसी डीआरडीओ द्वारा स्थापित किए जाने के कारण सांसद का अधिकार क्षेत्र बताते हैं ।