दरभंगा। पुर्ननिर्माण और पुनजागरण के अभियान के लिए प्रतिबद्ध तेरा वैभव अमर रहे माँ, उनका जन्मदिन कार्यक्रम के तहत आज जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी के द्वारा मब्बी स्थित जिला कार्यालय पर दीप जलाकर ईश्वर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए शक्ति और साहस के लिए प्रार्थना की। नरेंद्र मोदी परिश्रम की पराकाष्ठा से संकल्प को सिद्द करने की आत्मनिर्भर भारत का स्वरूप देने का जो संकल्प लिया है, वह विज़न और प्रबल इच्छा शक्ति का प्रतीक बने ।बिना रुके ,बिना थके,परिश्रम को परिणाम में बदलने वाले ऊर्जावान ,दूरदर्शी ,माँ भारती के परम वैभव पर पहुचाने के लिएआपने जो आत्म बल दिखाया ,वह अभूतपूर्व है।इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, सुजीत मल्लिक,प्रेम कुमार राहुल,पप्पू गुप्ता,मीना प्रसाद,कन्हाई पासवान,ध्रुव मंडल,लक्ष्मी साह मौजूद थे।