बीस सितंबर की डेडलाइन तय, वेतन के साथ दुर्गा पूजा मनाएंगे शिक्षक – डीईओ

बीस सितंबर की डेडलाइन तय, वेतन के साथ दुर्गा पूजा मनाएंगे शिक्षक – डीईओ

बीस सितंबर की डेडलाइन तय, वेतन के साथ दुर्गा पूजा मनाएंगे शिक्षक – डीईओ

संजय मिश्र
दरभंगा

विवादों के साए से धीरे धीरे निकल रहा है दरभंगा का शिक्षा विभाग। एलपीसी (लास्ट पे सर्टिफिकेट यानि अंतिम वेतन प्रमाण पत्र) आउट और इन प्रक्रिया पूरी करने की सरगर्मी बढ़ गई है। अब बीस सितंबर की डेडलाइन तय की गई है ताकि स्थानांतरित शिक्षक वेतन के साथ हंसी खुशी से दुर्गा पूजा मनाएंगे। ये बातें दरभंगा के डीईओ कृष्ण नंदन सदा ने बुधवार 17 सितंबर 2025 को कही। उन्होंने कहा कि वे शिक्षकों के चेहरे पर मायूसी नहीं देखना चाहते। हर हाल में सितंबर का वेतन शिक्षकों को मिलना सुनिश्चित किया जाएगा।

असल में डीईओ बुधवार को खुद लहेरियासराय स्थित शिक्षा स्थापना डीपीओ दफ्तर पहुंच गए और हो रहे एलपीसी वर्क का निरीक्षण किया। डीपीओ अवधेश कुमार के साथ उन्होंने मंत्रणा की। एलपीसी की एंट्री में आ रही समस्याओं के निदान के लिए जरूरी निर्देश दिया। उन्हें बताया गया कि कई शिक्षकों के एलपीसी से जुड़ी सूचनाएं अप्राप्य हैं।

डीईओ ने स्थापना कार्यालय से ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जिले के तमाम बीइओ से बैठक की। देर तक चली इस बैठक में सभी बीइओ को निर्देश दिया कि शिक्षकों से जुड़ी जरूरी सूचनाएं जल्द से जल्द स्थापना कार्यालय को उपलब्ध कराएं।

असल में पहले इस महीने के आखिर तक के डेडलाइन के अनुरूप काम चल रहा था। ट्रांसफर होकर आने वाले और ट्रांसफर होकर जाने वाले सभी शिक्षकों का एलपीसी डेटा फीड किया जाना है। इनकी संख्या कमोबेश दो हजार बताई जा रही है। यह प्रक्रिया कम्प्यूटरीकृत प्रणाली एच आर सी एम एस के माध्यम से किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के लिए शिक्षक को आवेदन, प्राण संख्या, ट्रांसफर लेटर और नवनियुक्त विद्यालय में पदभार ग्रहण करने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है। यह देखना होता है कि शिक्षक की कोई बैकलॉग राशि न रह जाए। क्योंकि उसका भुगतान नई जगह पर नहीं होगा।

इस बीच कतिपय शिक्षकों ने एल पी सी के काम के एवज में डेटा एंट्री ऑपरेटर द्वारा रुपए की मांग जैसे आरोप लगा दिए। विभाग ने संवेदनशीलता दिखाते हुए दो डेटा एंट्री ऑपरेटर पर कार्रवाई की।

डीईओ ने दावा किया कि इन प्रक्रियाओं को लेकर कार्यालय पर दवाब बना हुआ है। बावजूद इसके एल पी सी का काम पारदर्शी और निर्धारित प्रक्रिया के तहत द्रुत गति से किया जा रहा है। शिक्षक भरोसा रखें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *