“बिहार यात्रा” में शामिल होने आ रहे उपेंद्र कुशवाहा को राजे टोल प्लाजा के पास जदयू कार्यकर्ता करेंगे भव्य स्वागत

दरभंगा ।जद(यू०) संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सह बिहार विधान परिषद सदस्य  उपेंद्र कुशवाहा के “बिहार यात्रा” के तहत दरभंगा आगमन के कार्यक्रम की रूपरेखा एवं चयनित मार्गो की विस्तृत जानकारी देते हुए जदयू जिला अध्यक्ष सह बेनीपुर विधायक प्रो० विनय कुमार चौधरी एवं कार्यक्रम के तैयारी समिति के संयोजक राजीव कुशवाहा ने संयुक्त रुप से प्रेस बयान जारी कर बताया कि 11:30 बजे दिन में उपेंद्र कुशवाहा राजे टोल प्लाजा पहुंचेंगे। जिला संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कर सकड़ी, दहोड़ा,दहोड़ा-मुस्लिम टोला, नारायणपुर, नेहरा, लूलवा चौक, हरिपुर (शहीद कैप्टन दिलीप कुमार झा के स्मारक पर माल्यार्पण), हावी भूआर ,कंथूडिह, धरौड़ा,बहेड़ा(टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण) जरिसो,ठिठौली में(भोजन का आयोजन), नडेगा,रजवाड़ा(कोरोना से मृत परिवार से मिलने), बहेड़ी बजरंगबली चौक, समधपूरा(स्व० बंकू सिंह के परिवार से मिलने), जुरिया, पधारी (कोरोना से मृत परिवार से मिलने), चिलहा, अनारकोठी, सुरहाचट्टी, आनंदपुर में(दलित बस्ती में भुजा खाएंगे) ,चंदनपट्टी, पंडासराय (स्व०कपिलदेव महासेठ के परिवार से मिलने),मो० अली अशरफ फातमी के आवास पहुंचेंगे। साथ ही प्रो० विनय चौधरी ने कहा कि चयनित स्थानों के अलावा अन्य कई जगहों पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया किया जाएगा । वही जिलाध्यक्ष नें कहा कि उपेंद्र कुशवाहा के दरभंगा आगमन पर कार्यकर्ताओं में हर्षोल्लास है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *