हाजीपुर में गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया में अपराधियों ने पूर्व उप मुखिया पति की हत्या कर दी। भोज खाकर घर लौटे पूर्व उप मुखिया पति को घर से बुलाकर अपराधियों ने हत्या की है। वहीं, इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गंगा ब्रिज थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है।
वहीं, बताया गया है कि पूर्व मुखिया पाया नंबर 10 के पास से भोज खाकर अपने घर के तेरसिया पहुंचे थे। जहां पर घर के अंदर जाने के बाद पूर्व मुखिया के मोबाइल पर एक फोन आया और उसे घर से बाहर बुलाया गया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि हत्या गर्दन काटकर की गई है। गुस्साए लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क को भी जाम किया था, जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस के सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने समझा-बुझाकर पूरे मामले को शांत कर दिया है।
वहीं, पुलिस हर पहलू पर जांच पड़ताल करने में अब लगी हुई है। पूर्व उप मुखिया पति की पहचान स्वर्गीय रामदेवरा के पुत्र रामेश्वर राय के रूप में हुई है। स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है। वहीं, परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वर्तमान में रामेश्वर राय की पतोहू वार्ड 14 वार्ड सदस्य हैं। पुलिस से परिवार वालों से भी पूछताछ करने में लगी हुई है और यह पता लगाने में जुटी हुई है कि बुधवार रात किसका फोन आया था। वह किसी से मिलने बाहर निकाले थे। पुलिस हर बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही है।

