बिरौल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव से गायब पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मी देवी और उसके 6 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार की 10 जनवरी से गायब है। जिसको लेकर परिजन मुकेश साफी ने बिरौल थाना में बिरौल प्रमुख के परिजनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया है।
थाने में दिए गए लिखित आवेदन में पंचायत समिति के देवर मुकेश साफी ने आरोप लगाते हुए कहा कि रूपेश कुमार रजक उम्र-28 वर्ष, वो उनकी भाभी-लक्ष्मी देवी एवं भतीजा आशिश कुमार साफी उम्र लगभग-06 वर्ष, दिनांक 10 जनवरी 2024 को दिन के करीब एक बजे मोहम्मद इम्तियाज, मोहम्मद लाल जो की बराही, बिरौल के है ने अपहरण करके चले गये है। हमलोग काफी खोज बिन किये लेकिन आज के तिथि तक पता नहीं चला है।
आगे उन्होंने कहा कि उक्त लोगों को जब फोन लगाया जाता है तो मोबाइल पुरा रिंग होकर कट जाता हैं। उसके मोबाइल लोकेशन से ज्ञात होता है कि वे लोग कभी उड़िसा में है तो कभी कलकत्ता में चले जाते हैं। मुझे आशंका है कि मेरे भाई, भाभी और भतीजा को ये लोग कहीं जान से मार देंगे या किसी गलत व्यक्ति के हाथों इनलोगो के हाथों बंधक लगा देंगे या बिक्री कर लेंगे। इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने आवेदन प्राप्त की पुष्टि की है।

