चलती कंटेनर में अचानक लगी आग, लाखों रुपए की फ्रिज, कूलर जलकर खाक।

चलती कंटेनर में अचानक लगी आग, लाखों रुपए की फ्रिज, कूलर जलकर खाक।

दरभंगा: दरभंगा जिला में मंगलवार की देर रात NH 27 पर मब्बी थाना क्षेत्र में एक चलती कंटेनर में अचानक आग लग गई। जिसके बाद चालक ने कंटेनर से कूद कर अपनी जान बचाई। फिर घटना की जानकारी गाड़ी मालिक को दी। सूचना मिलते ही गाड़ी मालिक ने इस घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। जहां सूचना पर अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कंटेनर रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। कंटेनर में 112 कूलर और फ्रीज लोड था। जिससे 9 लाख 99 हजार 64 रुपए का नुकसान हुआ है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि लुधियाना से एक कंटेनर कूलर और फ्रीज लोडकर के गुवाहाटी की तरफ जा रहा था। उसी क्रम में दरभंगा के शोभन के पास अचानक ट्रक में आग लग गई। इसके बाद ड्राइवर ने गाड़ी को सड़क पर किनारे खड़ी कर गाड़ी से कूदकर जान को बचाते हुए इस घटना की सूचना कंटेनर मलिक को दिया। जिसके बाद मौके पर अग्निशमन दस्ता और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

वही कंटेनर चालक मनोज ने कहा कि वह लुधियाना से माल लेकर गुवाहाटी की तरफ जा रहा था। इसी क्रम में चलती गाड़ी में अचानक आग लग गई। वह गाड़ी में अकेला था। जिसके बाद उसने गाड़ी को साइड में खड़ा कर जान बचाकर गाड़ी से कूदकर भाग गया। आग लगने की वजह से कंटेनर में रखा पूरा सामान जल गया। हालांकि आग कैसे लगी, इसकी स्पष्ट जानकारी नही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *