दरभंगा। प्रधान परामर्शी समिति ग्राम पंचायत राज देवराम अमैठी के अध्यक्ष संजीदा खातून ने अंचलाधिकारी , बेनीपुर को पत्र लिख कर कहा है कि बाढ़ पीड़ितों के साथ हो रहे अन्याय के विरुद्ध अंचल बेनीपुर में भूखहड़ताल करेगी।इस बाबत संजीदा खातून ने आबेदन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक,जिलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, थानाध्यक्ष को पत्र भेजा है।
उन्होंने ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाड़ी वर्षा एवं कमला नदी बांध टूट जाने से देवराम अमैठी पंचायत के ग्राम रामनगर , देवराम , नवटोलिया नमती एवं ग्राम अमेठी के गरीबो के घर के आंगन में पानी घुस गया था , किसानों का फसल बर्बाद हो गया | पंचायत के सभी रास्ता टूट गया ।लोग एक गांव से दुसरे गावं नही जा सकते थे । सभी भयावह दृश्य विधायक विनय कुमार चौधरी , अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार झा एवं अंचलाधिकारी भुनेश्वर झा पंचायत में आकर देखकर गये थे , एवं राहत और बचाओ कार्य अतिशीघ्र चलाने का आदेश दिए थे परन्तु अभी तक अंचल प्रशासन द्वारा जान बुझकर फिर से पक्षपात एवं सौतेला व्यवहार कर बाढ़ पीड़ितो की हक मारी की जा रही है ।विदित हो कि भयंकर बाढ़ की विभीषिका के समय से ही सभी बाढ़ पीड़ितों को सभी प्रकार की सुबिधा उपलब्ध कराने हेतु अंचल प्रशासन के साथ – साथ सभी वरीय पदाधिकारियो को आठ बार पत्र लिखकर आग्रहकर चुकी हूँ , परन्तु खेद है की पिछले वर्ष के भाती इस वर्ष भी बाढ़ के समय में भी अंचल प्रशासन द्वारा दुर्भावना से ग्रसित हो कर एवं जानबूझ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है ।उन्होंने कहा कि दिनांक 16.08.2021 से अंचल कार्यालय के प्रागंण में शांतिपूर्ण ढंग से अनिश्चित कालीन आमरण अनशन एवं भूख हरताल करूँगी ।