दरभंगा।बेनीपुर प्रखंड क्षेत्र में पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ,निष्पक्ष एवं भयमुक्त संपन्न कराने के उद्देश्य से बहेरा थाना पुलिस द्वारा आज थाना क्षेत्र के पश्चिमी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया । फ्लैग मार्च का नेतृत्व थाना अधक्ष सुरेश राम ने की । दंगा नियंत्रण बल एवं थाना पुलिस के साथ-साथ सैप के जवानों के साथ अवर निरीक्षक एवं सहायक अवर निरीक्षकों के दल ने बहेरा थाना परिसर से पैदल मार्च करते हुए बहेरा , धरौड़ा ,कन्थुडीह,हावीभौआर , अहियापुर, हरिपुर , लुल्हवा चौक होते हुए अमैठी , शिवराम , सुपौल , बाथो ,माधोपुर ,धरौड़ा होते हुए बहेरा थाना पहुंची । इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की टीम ने आम लोगों को साफ संदेश दिया कि शांतिप्रिय ,भयमुक्त एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न होंगे जिसमें आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए । और असामाजिक तत्वों को खुला संदेश दिया गया कि यह चुनाव अपने आप में मिसाल कायम करेगी । इसलिए असमाजिक तत्व यदि किसी भी तरह के चुनाव में अशांति फैलाने का सोच रहे हो तो अपना इरादा बदल लें अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने होंगे ।और आम लोगों से उन्होंने मुक्त होकर चुनाव में भाग लेने की अपील की । इस दौरान पूर्व थानाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी ,अवर निरीक्षक लवली कुमारी ,नीलम कुमारी ,राजकुमार ,गोविंद प्रसाद ,विजय कुमार शहीत थाने में पदस्थापित सभी अवर निरीक्षक एवं सहायक अवर निरीक्षक के साथ-साथ सभी पुलिस बल उपस्थित थे ।