बहेड़ी प्रखंड मुख्यालय बीआरसी पर शिक्षकों ने मांगों के समर्थन में दिया धरना।

दरभंगा। बिहार शिक्षक संघर्ष मोर्चा के राज्यव्यापी आह्वान पर प्रखंड के शिक्षकों के द्वारा स्थानीय बीआरसी बहेड़ी के प्रांगण में एकदिवसीय धरना दिया गया एवं वहां से पैदल मार्च करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय पहुंच मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे। शिक्षकों ने एकसूत्र में सरकार से मांग किया की बिना किसी शर्त के स्थानीय शिक्षकों के समायोजित करें। मौके पर धरने को संबोधित करते हुए संघर्ष मोर्चा के सदस्य धनंजय झा ने बताया की सरकार शिक्षकों को ठगने का काम कर रही है। महागठबंधन की सरकार ने अपने प्रण पत्र में शिक्षकों से वादा किया था की वह सत्ता में आते ही शिक्षकों को उनका वाजिब हक देगी लेकिन दुर्भाग्य की बात है की सत्ता में आते ही सरकार ने शिक्षकों को छलने का काम किया है जिसका मुंह तोड़ ज़बाब देने के लिए शिक्षक तैयार है। वही मोर्चा के अध्यक्ष मंडल के सदस्य उपदेश कुमार ने बताया की आगामी 26 अप्रैल को सभी शिक्षक जिला मुख्यालय पर पहुंचकर नियमावली में अपने साथ हुए छल के विरुद्ध जिला मुख्यालय पर धरना देंगे।बहेड़ी में धरने का नेतृत्व महेश यादव , हरिश्चंद्र झा एवं कार्तिक सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मौके पर प्रणव कुमार मिश्रा, दीनानाथ प्रसाद, राम बाबु पासवान, सरोज कुमार, अंगद प्रसाद सिंह राणा, रामाधार प्रसाद, संजय कुमार सिंह, प्रदीप कुमार,अमरजीत कुमार, सुजीत कुमार, रघुनाथ यादव आदि सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *