तीन-तीन अग्निशामक यंत्रों से घंटो मशक्कत एवं ग्रामीणों के सहयोग से आग पर पाया काबू

दरभंगा बहेड़ी अंचल क्षेत्र के पधारी गाँव के चौर में गुरुवार की दोपहर अज्ञात कारण से आग लग गई। तेज पछुआ हवा के कारण सम्पूर्ण चौर भयानक आग की चपेट में आ गया। आग की भयावह विकरालता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि तीन- तीन अग्निशामक यंत्रों से घंटो मशक्कत एवं ग्रामीणों के सहयोग से इस पर काबू पाया जा सका।यदि समय रहते अग्निशामक यंत्र व ग्रामीण घटनास्थल पर नहीं पहुंचते तो कुछ ही देर में गाँव की भारी आबादी इस अग्निकांड की चपेट में आ जाती। घटना गाँव से सटे पश्चिम की चौर में घटी थी। यदि लोगों की सक्रियता नही रहती तो आग शीघ्र ही घरों तक पहुँच जाती। जिस पर घनी आबादी होने के कारण नियंत्रण पाया जाना मुश्किल हो जाता। इस अग्निकांड की जानकारी मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी ने जिला पदाधिकारी व थानाध्यक्ष को दी।जिला पदाधिकारी राजीव रौशन व थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर बिग्रेडों को घटनास्थल पर भेजा।इस अग्निकांड में जानमाल की अधिक क्षति नहि पहुँची है।कुछ लोगों का भुसा जल गया है।घटनास्थल पर संबंधित राजस्व कर्मचारी मिथिलेश कुमार भी पहुँच चुके थे।प्रशासनिक सक्रियता व ग्रामीणों की मेहनत के कारण लोगों ने बड़ी घटना होने की अनहोनी से बच जाने पर राहत की सांस ली।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *