दरभंगा: बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने एवं मारपीट करने का मामला सामने आया है। इसे लेकर पीड़िता के आवेदन पर कांड अंकित कराया गया है। पीड़िता ने अपने आवेदन में कहा है कि करीब एक वर्ष पहले से स्व चंद्रनारायण चौधरी उर्फ लक्ष्मी नारायण चौधरी के पुत्र राम मोहन चौधरी मेरे साथ शादी का झांसा देकर यौन शौषण करते आ रहे थे। साथ ही पहली दिसंबर को भी मेरे साथ शौच जाने के क्रम में जबरदस्ती किया। साथ ही किसी को नहीं बताने की बात कहते हुए जान मार देने की धमकी दी। इसे लेकर गांव में न्याय नहीं मिलने पर थाना जाने की बात कही।

