बहेड़ी थाना क्षेत्र के युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज।

बहेड़ी थाना क्षेत्र के युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज।

बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक लड़की के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। इसे लेकर उसने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

इसमें उसने कहा है कि अप्रैल 2023 में वह बाजार से अपने घर जा रही थी। इसी दौरान बाइक से जाते हुए अबजल ने उसे देखा। अबजल ने कहा कि मेरी बाइक पर बैठ जाओ। बहुत जिद करने के बाद मैं अबजल की बाइक पर बैठ गई। उसके बाद अबजल मुझे घर पर उतारने के बदले अपने घर ले गया। वहां पर मेरे साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। उसके बाद अबजल ने उसके साथ शादी करने का वादा किया। फिर शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। जब वह गर्भवती हो गई तब अबजल हैदराबाद चला गया।

उसके बाद उसने सारी घटनाक्रम की जानकारी अपने परिवार वालों को दी। जब उनके परिवार वाले अबजल के माता-पिता से इस बात के बारे में शिकायत की तो उन लोगों ने उनके परिजनों को मारपीट कर भगा दिया। इधर, इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष नुसरत जहां ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *