नहीं बचा पाए जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष अपनी कुर्सी, अविश्वास प्रस्ताव पारित

नहीं बचा पाए जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष अपनी कुर्सी, अविश्वास प्रस्ताव पारित

दरभंगा: दरभंगा जिला परिषद अध्यक्ष रेणु देवी और उपाध्यक्ष ललिता देवी पर लगा अविश्वास प्रस्ताव शुक्रवार को पास हो गया। डीएम की अध्यक्षता में हुई विशेष बैठक में 47 में अध्यक्ष सहित 27 सदस्य उपस्थित हुए। 26 सदस्यों ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ मतदान किया।

इसके साथ ही डीएम राजीव रोशन ने अविश्वास प्रस्ताव पारित होने की घोषणा कर दी। अविश्वास प्रस्ताव को लेकर हुई विशेष बैठक से उपाध्यक्ष ललिता झा सहित 20 सदस्य अनुपस्थित रहे।अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ इसी महीने सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था।

इसके मद्देनजर शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में विशेष बैठक हुई। विशेष बैठक में शामिल होने के लिए अध्यक्ष रेणु देवी सहित 27 सदस्य उपस्थित हुए।

अध्यक्ष के अतिरिक्त नवीन कुमार दुबे, मुसर्रत फातमा, रंजना कुमारी, ओम प्रकाश ठाकुर, धीरेंद्र मिश्र, रिंकी कुमारी, दिनेश राम, अंजू देवी, आशा देवी, काजल देवी, सीता देवी, सुजाता कुमारी, सुमित्रा देवी, हरिमोहन यादव, मो. सुभान, सुलेखा देवी, अमरनाथ शर्मा, स्वतंत्र कुमार झा, अमित कुमार ठाकुर, ललित नारायण पासवान, अवधेश कुमार, हकीकुल, अरूणा कुमारी, धर्मेद्र कुमार झा, धीरज कुमार झा, राजेंद्र प्रसाद शामिल थे। 26 सदस्यों ने विरोध में मतदान किया। इसके साथ ही दोनों की कुर्सी छिन गई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *