बलभद्रपुर 22 नम्बर गुमटी के पास रेलवे ट्रेक पर लड़की का शव मिलने से फैला सनसनी

बलभद्रपुर 22 नम्बर गुमटी के पास रेलवे ट्रेक पर लड़की का शव मिलने से फैला सनसनी

दरभंगा।लहेरियासराय थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रेक पर एक लड़की का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गया।बताया जाता है कि लहेरियासराय स्टेशन से दरभंगा स्टेशन के रेल लाइन के बीच रेल ट्रैक पर 22 नंबर गुमती के बलभद्रपुर के पास बीच रेल ट्रैक पर एक अज्ञात नाबालिक लड़की का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई है।
रेल ट्रैक पर शव होने की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा लहेरियासराय थाना को दी गई सूचना मिलते ही लहेरियासराय थानाध्यक्ष मदन प्रसाद स्वंय दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।

वहीं स्थानीय लोगों की माने तो बीच रेल ट्रैक पर शव को देखने से यह प्रतीत होता है कि नबालिक लड़की की हत्या किसी अन्य जगह करके शव को रेल ट्रैक पर लाकर रख दिया गया है, ताकि हत्या को आत्महत्या दिखाया जा सके। वहीं इस पूरे मामले पर पुलिस भी कुछ कहने से बच रही है और शव की शिनाख्त करने में लग गई हैं।
वहीं पुलिस के लिए यह एक बड़ी चुनौती बन गई है कि नाबालिक लड़की की हत्या हुई या आत्महत्या, अगर हत्या हुई है तो हत्या का कारण क्या है और हत्यारा कौन है ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *