दरभंगा।बिहार अमीन संघ के प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार ने प्रेस ब्यान जारी कर कहा है कि केवटी प्रखण्ड क्षेत्र के बरही गांव निवासी वीरेंद्र कुमार जो सुपौल जिला के रायगढ़ अंचल में अमीन पद पर पदस्थापित थे। ड्यूटी जाने के दौरान जेसीबी की चपेट में आने से उनका दर्दनाक मौत हो गया। मृतक विरेन्द्र कुमार जब जेसीबी के चपेट में आये तो गम्भीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया जहाँ डॉक्टर ने गम्भीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सुपौल रेफर कर दिया । सुपौल में भी डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए आईजीएमएस पटना रेफर कर दिया। पटना ले जाने के दौरान हाजीपुर में घायल का निधन हो गया।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा दो सप्ताह के अंदर दो अमीन दुर्घटना में अपनी जान गवां बैठे।
इस पर न तो सरकार न ही विभाग न ही विभागीय मंत्री की ओर से श्रद्धांजलि तक नहीं आया। हालांकि डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट एडिशनल मजिस्ट्रेट, अनुमंडलीय पदाधिकारी, बंदोबस्त पदाधिकारी, अंचलाधिकारी ने विरेंद्र कुमार के प्रति सक्रिय और सजग थे।
अधिकारियों ने न्याय का भरोसा दिया हैं । इधर मृतक वीरेंद् कुमार का माता पिता और एक छोटा भाई का रो रो कर बुरा हाल है। पूरे परिवार को चलाने वाला इकलौता था। बिहार अमीन संघ मृतक वीरेंद्र कुमार का पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया।
मौके पर हीरा मिश्रा, राहुल कुमार, राजीव कुमार सिंह, लोकेश महाराज, मनीष कुमार, जितेंद्र कुमार, अशोक यादव,पंकज कुमार, अविनाश कुमार, दिनेश कुमार, आशुतोष कुमार, राघवेंद्र कुमार, सुधाकर कुमार, अर्जुन कुमार, नवीन कुमार, सिकंदर कुमार, प्रेम शंकर यादव, मोहम्मद मोकरम, प्रमोचन कुमार,नेहा कुमारी, अनुज कुमार, नाग मणि कुमार, अमरजीत कुमार, अरुण कुमार, गुणानंद कुमार, कृष्णा कुमार, सचिन कुमार, अजय कुमार, विपिन कुमार, रंजीत कुमार, पुष्पा कुमारी सहित सैकड़ो लोग श्रद्धांजलि अर्पित किया।