निवर्तमान अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी उमेश्वर चौधरी के स्थानांतरण पर स्थानीय पुलिस पदाधिकारी द्वारा  विदाई समारोह हुआ आयोजन

दरभंगा।बेनीपुर अनुमंडल के निवर्तमान अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी उमेश्वर चौधरी के स्थानांतरण के अवसर पर स्थानीय पुलिस पदाधिकारी द्वारा शनिवार को देर शाम अनुमंडल मुख्यालय में विदाई समारोह आयोजित की गई । इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों के साथ साथ अनुमंडल कर्मी द्वारा निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी श्री चौधरी को पाग माला चादर से सम्मानित किया गया और उनके पिछले 3 सालों के कार्यकाल को यादगार के रूप में चिन्हित किया । इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी शंभूनाथ झा ने अपने चंद दिनों के साथ कार्य को अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि श्री चौधरी के संबंध में अभी तक जितना कुछ देखने और सुनने को मिल रहा है वह आजकल बहुत कम पदाधिकारी में पाए जाते हैं ।उनके उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन का कामना करते हुए उन्होंने कहा कि श्री चौधरी फिर इस जिले में नए स्वरूप में पधार कर मिथिलांचल का सेवा करने का अवसर मिले यही बेनीपुर की आम जनता की ओर से मेरी शुभकामना है । अपने विदाई समारोह से अभिभूत निवर्तमान अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी श्री चौधरी ने अपने मातहत सभी पुलिस पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आप लोगों के सफल सहयोग से ही जनता की सेवा में शत प्रतिशत सफलता प्राप्त की जा सकती है ।और सरकार ने जिस भरोसे के साथ हम लोगों को जनता की सेवा में समर्पित किया है उस भरोसे पर कायम रहना ही सेवा काल की सबसे बड़ी उपलब्धि होती है । और पिछले 3 वर्षों के कार्यकाल के साथ-साथ मिथिलांचल में अपने 7 वर्षों के कार्यकाल का अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि यहां के लोगों से बहुत कुछ सीखने को मिला जो आगे चलकर प्रेरणा स्रोत बनेगा और सभी कर्मियों से आने वाले पदाधिकारियों को भी अपेक्षित सहयोग देने की अपील करते हुए कर्तव्य निष्ठा के साथ काम करने की शुभकामना दी । इस दौरान वरीय अधिवक्ता अमरेश झा ने श्री चौधरी के कार्यकाल की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि इनके पूर्ववर्ती अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी ने जो अपराध नियंत्रण एवं सामाजिक समरसता कायम रखने में रेखा खींची थी उससे लंबी लकीर खींच कर श्री चौधरी बेनीपुर के लिए एक मिशाल कायम किए हैं और आने वाले पदाधिकारी से भी इसी तरह की अपेक्षा बेनीपुर की जनता रखती है ।उन्होंने श्री चौधरी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बेनीपुर की जनता की ओर से बधाई दी एवं मंगल कामना की । कार्यक्रम का संचालन बहेड़ा सर्किल निरीक्षक पवन कुमार सिंह ने की । इस दौरान बहेरा थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी, अलीनगर थाना अध्यक्ष बीके बृजेश एवं बहेड़ी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल, मनिगाछी ,सकतपुर थानाध्यक्ष के साथ-साथ नेहरा एवं बाजीतपुर के ओपी अध्यक्ष ने अपने निवर्तमान अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी को मिथिला के परंपरा अनुसार माला पाग चादर से सम्मानित किया । साथ ही उनके कार्यकाल को अविस्मरणीय बताते हुए एक सफल मार्गदर्शक बताया । इस दौरान अनुमंडल आरक्षी कार्यालय के कर्मी पूजा कुमारी ,पवन कुमार ,ए के खान सहित अन्य कर्मियों के साथ-साथ क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *