प्रेम प्रसंग में नाबालिग युवक की बेरहमी से चाकू घोंपकर हत्या।

प्रेम प्रसंग में नाबालिग युवक की बेरहमी से चाकू घोंपकर हत्या।

राजधानी पटना के मसौढ़ी थानाक्षेत्र के उसमानचक गांव के राजीव रंजन के 17 साल के बेटे राहुल कुमार की हत्या प्रेम प्रसंग में पिछले दिनों कर दी गई थी।

इस मामले में राजीव रंजन ने गांव के ही चार आरोपियों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस ने जांच में बाधा पड़ने की बात कहकर आरोपियों के नाम का खुलासा करने से मना कर दिया है।

बताया जाता है कि मृतक राहुल का गांव की ही एक किशोरी से प्रेमसंबंध था। इसका विरोध किशोरी के स्वजन करते थे। इसे लेकर करीब दो माह पहले भी आरोपियों ने राहुल को चाकू से वार कर घायल कर दिया था।

उस वक्त ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत करा दिया था। जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद से आरोपी और उसके घरवाले फरार हैं।

मसौढ़ी थानाक्षेत्र के उसमानचक गांव के महावीर मंदिर के पास स्थित तालाब से गुरूवार की देर शाम गांव के 17 वर्षीय किशोर सह राजीव रंजन के पुत्र राहुल का शव बरामद हुआ था।

तालाब से ही मृतक की सायकिल भी बरामद हुई थी।बताया जाता है कि बुधवार की शाम से ही राहुल लापता था। लापता होने की देर रात से उसका मोबाइल भी स्वीच ऑफ बता रहा था।

इस दौरान राहुल के स्वजनों ने उसकी काफी तलाश की थी। लेकिन उस वक्त उसका कुछ भी पता नहीं चल सका था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *