दरभंगा में सामने आया सनसनी खेज मामला, मानव अंग तस्करी के लिए बच्चे का अपहरण के बाद हत्या।

दरभंगा में सामने आया सनसनी खेज मामला, मानव अंग तस्करी के लिए बच्चे का अपहरण के बाद हत्या।

दरभंगा: दरभंगा में मानव अंगों की तस्करी केलिए दो साल के बच्चे के अपहरण और हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए बच्चे के शव को बरामद कर हत्या एवं अपहरण में शामिल दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे मामले का खुलासा दरभंगा के सिटी एसपी सागर कुमार झा ने सोमवार को प्रेस वार्ता के दौरान किया है।

इस घटना के पीछे सामने आए कारण ने पुलिस प्रशासन को जहां चौंका कर रख दिया है, वहीं कहीं न कहीं इसमें बड़े मेडिकल माफियाओं के भी शामिल होने की संभावनाओं को बल दिया है।

बताते चलें कि जिले के बाहदुरपुर थानाक्षेत्र के राघेपुरा अवस्थित आम के गाछी तंबू टेंट लगाकर परिवार के साथ रहने वाले नेपाल निवासी निधि कापरी घूम घूम कर खेल तमाशा आदि दिखाते हैं। बीती रात उनके टेंट से बाइक सवार अपराधी उनके दो साल के बच्चे को जबरन अपने साथ लेकर फरार हो गए। लोगों ने उन्हें पकड़ने की काफी कोशिश की लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश मौके से फरार हो गए। शोर शराबा होने पर उनके साथ नेपाल से आये अन्य लोगों ने एक संदेही व्यक्ति को पकड़ लिया तथा पुलिस को इसकी सूचना दी। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान राघेपुर निवासी संदीप पासवान के रूप में हुई। उसने बच्चा लेकर भागने की बात स्वीकार की तथा बताया कि उसने बच्चा राघेपुरा के ही राजन पासवान को दे दिया जो उसे बाइक पर लेकर फरार हो गया। पुलिस ने राजन पासवान को भी गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त टीवीएस बाइक भी बरामद कर लिया गया है।

इसके बाद पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बच्चे का शव घटनास्थल से 50 मीटर की दूरी पर अवस्थित तालाब से बरामद कर लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *