प्रेमिका से मिलने रात में पहुंचा प्रेमी, गांववालों ने पकड़ा और फिर…

सीवान: बिहार के सीवान में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां सीवान में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की ग्रामीणों ने शादी करा दी. दोनों परिवार के रजामंदी से प्रेमी प्रेमिका की मंदिर में शादी कराई गई है. दोनों के बीच एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. इस शादी के के बाद वर और वधू दोनों पक्ष के लोग खुश दिखाई दिए.

दरअसल, सीवान में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की ग्रामीणों ने शादी करा दी है. दोनों परिवार के रजामंदी से प्रेमी प्रेमिका की मंदिर में शादी कराई गई है. प्रेमी ने इस शादी के बंधन को खुशहाल माहौल में निभाने का ग्रामीणों से वादा किया. शादी के बाद वर और वधू दोनों पक्ष के लोग खुश दिखाई दिए.

ये मामला एमएच नगर थाना क्षेत्र के उसरी खुर्द गांव की है. जहां जिरादेई का नीरज कुमार अपने प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा हुआ था. इसी दौरान आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया. जिसके बाद दोनो परिवारों और प्रेमी युगल के रजामंदी से मंदिर में शादी करा दी गई.

प्रेमी ने बताया की हमदोनो के बीच लगभग एक वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा है. हमलोग दोनो परिवारों की आपसी रजामंदी से शादी किए है. हमदोनो ऐसा कोई काम नही करेंगे जिससे दोनो परिवारों की बदनामी हो. हमदोनों ने भगवान को साक्षी मान शादी की है. हम दोनो एक दूसरे के साथ खुश रहेंगे. इस दौरान वर पक्ष तथा वधु पक्ष समेत दर्जनों स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *