प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा आदेश उल्लंघन पर एसडीओ ने पूछा स्पष्टीकरण
बेनीपुर प्रशिक्षु आई ए एस सह प्रभारी बी डी ओ प्रियंका रानी द्वारा फर्जी ढंग से अवकाश अवकाश प्राप्त करने एवं सरकारी सेवा संघिता के विरुद्ध आचरण अपनाए जाने के कारण निलंबित किए गए शिक्षक मंसूरा आलम को नव पदस्थापित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा निलंबन मुक्त किए जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है । अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार झा ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखकर 1 सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण के साथ आदेश एवं आरोप पत्र के आलोक में कृत कार्रवाई से अवगत कराने का निर्देश दिया है । ज्ञात हो कि प्राथमिक विद्यालय मायापुर के सहायक शिक्षक मंसूर आलम द्वारा गलत ढंग से अवकाश लेकर विद्यालय से फरार रहने एवं सरकारी आदेश का अवहेलना किए जाने को लेकर तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रशिक्षु आईएएस रानी ने उनके विरुद्ध आरोपपत्र गठित करते हुए तत्काल निलंबन करने का आदेश पंचायत नियोजन ईकाई को दिया था । उक्त आलोक में पंचायत नियोजन इकाई द्वारा अपने पत्रांक संख्या 2 दिनांक 12 मार्च 2021 को निलंबित कर दिया था और उनका मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय बेनीपुर निर्धारित किया गया था । लेकिन वे योगदान के समय से ही प्रखंड शिक्षा कार्यालय से भी हमेशा फरार चल रहे थे । इस बीच नव पदस्थापित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने उन्हें निलंबन मुक्त कर दिया जिसे लेकर स्थानीय लोगों द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा निजी स्वार्थ बस निलंबन मुक्त किए जाने का आरोप लगाया था । अनुमंडल पदाधिकारी श्री झा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखकर आदेश एवं आरोप पत्र के आलोक में किए गए कार्रवाई से एक सप्ताह के अंदर अवगत कराने की निर्देश दिया है ।