पोखर में एक महिला का शव उपलाते मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी।

सिमरी थाना क्षेत्र के कंसी में मंगलवार की सुबह कमला महदई पोखर में एक महिला का शव उपलाते मिलने की सूचना से सनसनी फैल गई। पुलिस ने जलकुंभी के बीच तालाब से महिला के शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। मृतक की पहचान कंसी के रघुवीर सहनी की 26 वर्षीय पत्नी सरिता देवी के रूप में की गई है। महिला के गर्दन पर रस्सी के निशान के साथ मुंह पर खून के धब्बे को देखकर प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या कर शव को जलकुंभी वाले पोखर में फेंक कर हत्या को डूबने की घटना बनाने का प्रयास किया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतका राजमिस्त्री के साथ मजदूरी का कार्य करती थी। उसका पति रघुवीर सहनी भी मजदूरी करता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *