चार घरों में आग लगने से 17 मवेशियों की झुलसने से मौत।

चार घरों में आग लगने से 17 मवेशियों की झुलसने से मौत।

दरभंगा में चार घरों में आग लगने से 17 मवेशियों की झुलसने से मौत हो गई। घटना देउरा बंधौली पंचायत के वार्ड नं 14 के दिघोपट्टी का है, जहां रामबाबू राम, गणेश राम, रामनाथ राम, जगजीवन राम के घर में आग लग गई। फिलहाल आग लगने की कारणों का पता नहीं चल सका है। अगलगी में 13 बकरी, दो गाय, दो बछड़े, बाइक, घर का सामान और चुड़ी-लहठी का दुकान जलकर राख हो गया।

मुखिया पति निराले ने बताया कि सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष और फायर ब्रिगेड को फोन कर जानकारी दी गई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद चौकीदार से फायर ब्रिगेड को फोन करवाया तब अग्निशमन की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया। घर में रखे सभी सामान और मवेशी झुलस गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद अंचलाधिकारी राकेश कुमार, हल्का कर्मचारी शाहिद, पशु चिकित्सक सलु कुमारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। अंचलाधिकारी और मुखिया ने पीड़ितों को सहयोग का अश्वासन दिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *