मधुबनी के बेनीपट्टी में हथियार के बल पर पान दुकानदार से पचास हजार की रंगदारी मांगने वाले बदमाशों में से एक युवक को एक लोडेड पिस्टल और मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
बेनीपट्टी एसडीपीओ नेहा कुमारी ने बताया कि साहरघाट थाना क्षेत्र के त्रिमुहान गांव में पान दुकानदार रंजीत कुमार यादव से एक युवक पिस्टल सटाकर पचास हजार रुपये की रंगदारी मांग रहा था। इस बीच किसी ने साहरघाट थानाध्यक्ष को इस संबंध में सूचना मिली।
एसडीपीओ ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार सिंह त्रिमुहान पहुंचे मौके पर पहुंचे। पुलिस का गश्ती वाहन देखते ही तीन बाइक पर सवार सभी छह बदमाश भागने लगे।
पुलिस टीम ने भाग रहे बदमाशों का पीछा किया। हालांकि, छह में से पांच बदमाश भागने में सफल रहे, जबकि भागने के दौरान एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार बदमाश से पुलिस ने पूछताछ की, तो उसने अपना नाम बेनीपट्टी थाने के पाली गांव के मोहन मिश्र बताया। पुलिस गिरफ्तार बदमाश से उसने अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।
गिरफ्तार बदमाश की तालाशी लेने पर उसके पास से एक लोडेट पिस्टल बरामद की गई, जिसकी मैगजीन में छह जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने उसका मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

