अपराधियों ने छिनतई की नीयत से बाइक सवार छात्र को मारी गोली।

अपराधियों ने छिनतई की नीयत से बाइक सवार छात्र को मारी गोली।

भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत आरा-छपरा फोरलेन पर बबुरा पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की रात हथियारबंद अपराधियों ने छिनतई की नीयत से बाइक सवार बक्सर निवासी एक छात्र को गोली मार दी।

घायल छात्र 21 वर्षीय निखिल कुमार बक्सर जिला के नगर थाना क्षेत्र के नई बाजार निवासी शिवाजी सिंह के पुत्र है। वह स्नातक दूसरे वर्ष का छात्र है।

मिली जानकारी के अनुसार, घायल छात्र को गोली दाएं हाथ में में लगी है। इलाज के लिए आरा शहर के महावीर टोला स्थित मेडिकॉन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अपराधी एक बाइक पर दो की संख्या में थे।
घायल छात्र निखिल कुमार ने बताया कि मंगलवार की दोपहर वह अपने गांव से बड़हरा के बबुरा गांव अपने मौसी के घर दशहरा का मेला देखने के लिए आया था। वहां से वो मंगलवार की रात अपने मौसेरे भाइयों के साथ बाइक पर पीछे बैठकर मेले में जा रहा था। तभी एक बाइक सवार होकर आए बदमाशों ने उसे गोली मार दी। जिसके बाद वो घायल हो गया।

निखिल कुमार ने बताया कि वारदात के दोनों बाइक सवार हथियारबंद अपराधी हथियार लहराते हुए वहां से भाग निकले। इसके बाद मौसेरे भाइयों ने उसे इलाज के लिए महावीर टोला स्थित मेडिकॉन अस्पताल में भर्ती कराया।

इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डॉ. सूर्यकांत निराला ने बताया कि घायल बक्सर निवासी युवक को गोली दाएं हाथ में लगी थी जो अंदर फंसी हुई थी। गोली लगने के कारण उसका खून काफी बह गया था और हाथ की हड्डी में भी फ्रैक्चर था। ऑपरेशन कर बुलेट निकाली गई। ब्लड को भी सिक्योर कर दिया गया है। अभी मरीज की स्थिति बिल्कुल स्टेबल है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *