परिवार नियोजन पखवाड़ा को लेकर सदर प्रखंड के 23 पंचायतों में ई रिक्शा से किया जा रहा प्रचार- प्रसार

दरभंगा| जिला में संचालित परिवार नियोजन (फैमिली प्लानिंग) पखवाड़े के अंतर्गत सदर प्रखंड के 23 पंचायतों में लोगों को ई रिक्शा के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर गांव में रह रहे दंपतियों को परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों के बारे में जानकारी दी जा रही है। माइकिंग के माध्यम से ग्रामीणों को परिवार नियोजन के स्थाई व अस्थाई साधनो के बारे में बताया जा रहा है। यह ई रिक्शा 11 से 15 जुलाई तक पांच दिनों तक पंचायतों में भ्रमण कर लोगों को परिवार नियोजन के बारे में जानकारी देगी। इसके तहत चौक चौराहों पर लोगों की भीड़ जुटा देश के विकास में जनसंख्या स्थिरीकरण को लेकर जागृति पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है।

घर- घर जाकर आशा लोगों को बता रही परिवार नियोजन की महत्ता:
डीसीएम संजय कुमार ने बताया जिला में संचालित फैमिली प्लानिंग पखवाड़ा के अंतर्गत हर घर तक जनसंख्या स्थिरीकरण के लिए मैसेज पहुंचाया जा रहा है। उसके लिए आशा आंगनबाड़ी सेविका एवं अन्य कर्मियों का सहयोग लिया जा रहा है। उन लोगों को निर्देश दिया गया है कि , घर घर जाकर परिवार नियोजन के महत्वपूर्ण जानकारी लोगों तक पहुंचानी है। इस दौरान आशा घरों में जाकर नव दंपत्ति को लेकर जानकारी मांगती हैं। इस क्रम में नवविवाहित लोगों को जनसंख्या स्थिरीकरण की महत्ता बताती हैं उनको कहा जाता है कि देश के विकास के लिए जनसंख्या पर नियंत्रण करना जरूरी है। इसलिए भविष्य में संतानोत्पत्ति के लिए विशेष रूप से योजना बनानी चाहिए, ताकि देश के विकास के साथ-साथ घर में का आकार छोटा होने पर समृद्धि आती हैएवं बच्चों के भविष्य के लिए भी यह बेहतर होता है। आशा व सेविका उनको स्थाई व अस्थाई गर्भधान के लिए कई उपाय के बारे में जानकारी देती हैं ।
सदर पीएचसी में 20 महिलाओं का ऑपरेशन के लिए किया गया रजिस्ट्रेशन:
सदर प्रखंड के ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाइजर नितेश सहाय ने कहा फैमिली प्लानिंग पखवाड़ा के तहत विशेष रूप से महिलाओं को सजग किया जा रहा है। अब तक फैमिली प्लानिंग के लिए 20 महिलाओं को चयनित किया गया है। अगले शनिवार को इनमें से कुछ महिलाओं का परिवार नियोजन के तहत ऑपरेशन किया जाएगा। बताया कि अब तक 20 अंतरा, 135 निरोध, 118 माला डी, 25 ईसीपी, 62 छाया वितरित किए गए हैं। रोजाना सदर अस्पताल में आने वाली महिलाओं को परिवार नियोजन के बारे में जानकारी दी जाती है। महिलाओं को अन्य लोगों को भी इस जानकारी को पहुंचाने को कहा गया है, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं एवं उनके पति को इसकी जानकारी हो। कहा यह पखवाड़ा 11 से 31 जुलाई तक सभी पंचायतों में चलाया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *