दरभंगा।बेनीपुर विधायक सह जदयू के जिला अध्यक्ष डॉ विनय कुमार चौधरी ने मंगलवार को परियोजना बालिका उच्च विद्यालय बेनीपुर का औचक निरीक्षण किया । इस दौरान पुनः एक बार शिक्षक की भूमिका में नजर आए । उन्होंने निरीक्षण के उपरांत दसवीं कक्षा में प्रवेश कर छात्राओं को विभिन्न विषयों के संबंध में जानकारी दी । साथ ही बच्चों को मार्गदर्शन करते हुए कहा कि शिक्षा मनुष्य के जीवन का अमूल्य धरोहर है । जिसके बदौलत दुनिया की हर चीज प्राप्त की जा सकती है । इसके लिए कठिन परिश्रम और लगन की आवश्यकता होती है जो छात्र जीवन में ही संभव है । उन्होंने छात्राओं को पाठ टीका के अनुसार नियमित अध्ययन करने का सलाह देते हुए कहा कि विद्यालय में अगले दिन पढ़ाई होने वाले विषयों का 1 दिन पूर्व अध्ययन कर कक्षा में भाग लेने से बेहतर अध्ययन होगा । इस दौरान उन्होंने शिक्षकों से पाठ तालिका बनाकर अध्यापन में भाग लेने का अनुरोध किया । साथ ही स्वयं के द्वारा भी नियमित अध्ययनरत रहने का अपील किया । विधायक श्री चौधरी ने प्रधानाध्यापक इकबाल अहमद से उपस्थित शिक्षकों की जानकारी लेते हुए अनुपस्थित शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया । इस क्रम में विद्यालय के छात्राओं द्वारा नामांकन ,अंकपत्र एवं प्रमाण पत्र में अवैध उगाही का आरोप लगाया जिसे उन्होंने गंभीरता से लेते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को विद्यालय पर पहुंचने का निर्देश दिया और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के समक्ष छात्राओं का बयान दर्ज करवाते हुए प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का अनुशंसा किये जाने का निर्देश दिया । साथ ही उन्होंने दूरभाष पर जिला शिक्षा पदाधिकारी से बात कर विद्यालय में व्याप्त अराजकता की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश दिया । विद्यालय निरीक्षण के उपरांत विधायक श्री चौधरी ने अनुमंडल अस्पताल में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री केयर फंड से ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया और अभिलंब चालू करवाने का निर्देश दिया । उन्होंने अस्पताल में साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने के साथ-साथ रोगियों को समुचित सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया । इस अवसर पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ जितेंद्र नारायण ,अस्पताल प्रबंधक रीना सिंह ,उप प्रमुख प्रेम कुमार झा ,जदयू नेता धनंजय कुमार झा , मनोज सहनी ,अधिवक्ता अमरेश झा सहित दर्जनों भाजपा एवं जदयू के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।