नई दिल्ली से दरभंगा आ रही क्लोन ट्रेन में लगी भीषण आग, परिजनों में डर का माहौल।

नई दिल्ली से दरभंगा आ रही क्लोन ट्रेन में लगी भीषण आग, परिजनों में डर का माहौल।

नई दिल्ली से दरभंगा आ रही 02570 क्लोन ट्रेन में इटावा में लगी आग की जानकारी फैलते ही इस ट्रेन से आ रहे यात्रियों के परिजनों में भारी डर और अफरा तफरी का माहौल हो गया है। आग की तरह आग की यह खबर के फैलते ही परिजनों में काफी भय देखा जा रहा है। इस ट्रेन के दरभंगा पहुंचने का समय गुरुवार को दिन के 10 बजे है। दरभंगा जंक्शन पर क्लोन ट्रेन से आने वाले यात्रियों के परिजन धीरे-धीरे पहुंचने लगे हैं । पूछताछ केंद्र पर पहुंचकर जानकारी हासिल करना चाहते हैं। स्टेशन अधीक्षक के कक्ष में भी जाते हैं लेकिन दरभंगा जंक्शन को कोई भी आधिकारिक जानकारी अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। वहीं, मोबाइल से भी लोग परिजनों की सलामती जानने में जुटे रहे।

जंक्शन के अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी मुझे प्राप्त नहीं हुई है और न ही कोई हेल्प लाइन नंबर ही जारी किया गया है। मिर्जापुर के मनोज चौधरी ने बताया कि उनके परिजन नई दिल्ली से पर्व में आ रहे हैं। इसी ट्रेन में हैं। उनका मोबाइल भी काम नहीं कर रहा है। कई निराशाजनक बातें मन में आने लगी है। वहीं सारा मोहनपुर दरभंगा सदर के विकास सदा ने बताया कि उनके छोटे भाई गाजियाबाद से इस ट्रेन को पकड़े हैं। इसी ट्रेन में हैं ।मोबाइल से सूचना प्राप्त नहीं हो रही है। जिसके चलते काफी डर बनता जा रहा है।

जीआरपी एवं आरपीएफ के लोग दरभंगा जंक्शन पर चौकसी बरत रहे हैं। जीआरपी थाना अध्यक्ष राम जी उपाध्याय ने बताया कि पूरी टीम को जंक्शन की सुरक्षा में लगा दिया गया है। आरपीएफ की टीम भी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह चौकस है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *