दरभंगा; डीएमसीएच परिसर के सर्जिकल भवन के नीचे से मरीज के परिजन सत्येन्द्र सिंह की बाइक की चोरी अज्ञात चोरों ने मंगलवार की शाम कर लिया।जिसको लेकर सिंह ने इसकी लिखित शिकायत बेंता ओपी की पुलिस को दिया है। दिए गए आवेदन में कहा है कि बिशनपुर थाना क्षेत्र के काली गांव निवासी सत्येन्द्र सिंह अपने बीमार भाई राजेश कुमार सिंह को सर्जिकल वार्ड के चार मंजिल पर रूम नम्बर 6 में खाना पहुंचाने गया था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने बाइक की चोरी कर ली।

