धावा दल द्वारा तीन बाल श्रमिक को कराया गया मुक्त।

धावा दल द्वारा तीन बाल श्रमिक को कराया गया मुक्त।

दरभंगा: श्रम अधीक्षक राकेश रंजन द्वारा बताया गया कि बेनीपुर-सह-प्रभारी अलीनगर के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी किशोर कुमार झा के नेतृत्व में बेनीपुर अनुमण्डल क्षेत्र अन्तर्गत अलीनगर प्रखंड के विभिन्न दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में धावा दल की टीम द्वारा सघन जाँच अभियान चलाया गया।

सघन जाँच अभियान के दौरान धावा दल की टीम द्वारा मनोज मोटर गैराज स्टाईल चौक, अदलोआम अलीनगर से 02 बाल श्रमिक तथा पकड़ी चौक अलीनगर के माजिद मोटरसाइकिल वर्कशॉप से 01 बाल श्रमिक को विमुक्त कराया गया।

श्रम अधीक्षक द्वारा बताया गया कि विमुक्त बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति, दरभंगा के समक्ष उपस्थापित कर निर्देशानुसार उन्हें बाल गृह में रखा गया है एवं बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम,1986 के तहत नियोजक के विरुद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि धावा दल की टीम द्वारा लोहिया चौक से अलीनगर प्रखण्ड स्थित सभी दुकान एवं प्रतिष्ठान में सघन जाँच किया गया तथा सभी नियोजकों से किसी भी बाल श्रमिक को नियोजित नहीं करने हेतु एक शपथ पत्र भरवाया गया।

उल्लेखनीय है कि धावा दल नियमित रूप से प्रत्येक सप्ताह में दरभंगा शहर के साथ-साथ सभी अनुमण्डल एवं प्रखण्ड मुख्यालयों में सघन जाँच अभियान संचालित करती है तथा बाल श्रमिकों को नियोजित करने वाले नियोजकों के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाती है।

उन्होंने कहा कि आज की इस धावा दल टीम के सदस्य के रूप में बेनीपुर एवं सिंहवाड़ा के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के साथ प्रयास संस्था से नारद मंडल  कार्ड्स संस्था से नारायण कुमार मजमुदार, तहसीन आलम, प्रोग्राम कॉर्डिनेटर अजय कुमार एवं अन्य शामिल थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *