देकुली शंकर लोहार,उज्जैना केरवाकोट सड़क को चलने योग्य बनावे विभाग:-प्रकाश कुमार

दरभंगा।राजद के जिला सचिव सह सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश कुमार ने
कार्यपालक अभियंता,पीडब्ल्यूडी दरभंगा इंजीनियर वीरेंद्र कुमार सिंह को आबेदन दे कर कहा है कि वर्षो से अपने उद्धारक की बाट जोहते जोहते सड़क अपने अस्तित्व को ही भूल गया गया है। श्री कुमार ने कहा है कि देकुली शंकर लोहार सड़क इतना जर्जर जर्जर हो गया कि लोग सरकार को भला बुरा कह निकलते नजर आते है लेकिन इसमें किसकी गलती कोई नही बताता है।आये दिन मोटरसाइकिल सवार गिरते नजर आते है।इसी तरह उज्जैना चौक से केरवाकोट की सड़क से कभी गुज़रिये पता चलेगा कि सड़क कैसा है।एक बार अगर चले भी गए तो दूसरी बार आप में गुजरने की हिम्मत ही नही बचेगा।आज इन सड़को की समस्या से किसी जनप्रतिनिधियों को कोई सरोकार नही है वोट के समय चिकनी चुपड़ी बात कर भोली भाली जनता से वोट लेकर पांच वर्ष तक नजर नही आयेंगे।सुशासन बाबू की सरकार में सड़क चकाचक होने की बात सुर्खिया में रहा है लेकिन झझरी चौक से सिरुआ गांव तक कि सड़क,देकुली से शंकर लोहार तक कि सड़क, उज्जैना चौक से केरवाकोट की सड़क पर आप सफर कीजिये फिर खुद ही आप अंदाजा लगा सकते है कि इन सड़को पर सुशासन बाबू की विकास का लौ नही पड़ी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *