दरिंदगी की हद पार कर पति ने पत्नी के पैर में लोहे की बेरिया डालकर अपने ही घर में कैद कर दिया

दरिंदगी की हद पार कर पति ने पत्नी के पैर में लोहे की बेरिया डालकर अपने ही घर में कैद कर दिया

दरभंगा । कहते हैं लोग की पति पत्नी की संबंध एक अटूट संबंध है जो मजबूत बंधन से बंधा हुआ है और पत्नी अपने पति को परमेश्वर का दर्जा देती है लेकिन जब पति दरिंदगी की हदें पार कर अपने ही पत्नी पर जुल्म ढाह रहा हो तो पत्नी विवश होकर अपने पति के द्वारा यातना को बर्दाश्त तब तक करती है जब तक वह उस यातना को बर्दाश्त कर पाती है । महिला अपना सबकुछ छोड़कर पति के पास आती है और उसे विश्वास होता – है कि हर दुख – सुख उनके पति ही साथ होंगे । परंतु एक दंरिदे पति का ऐसा कुकृत्य सामने आया है , जिसको जानने के बाद सभी हैरान हैं । दरअसल , लहेरियासराय थानाक्षेत्र के पुरानी मुंसफी मोहल्ला में जेबा नामक एक महिला के पांव में जंजीर लगाकर उसके पति ने ही ताला जड़ दिया और कमरे में बंद कर दिया । हालांकि , बच्चों की मदद से किसी तरह महिला के पांव से बेड़ियों को हटाया गया । इसके बाद बच्चों के साथ पीड़ित महिला थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी । सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष नुसरत जहां ने दरिंदे पति गुड्डू गुलाम समधानी की गिरफ्तारी केलिए छापेमारी शुरू कर दी । पर भनक लगते ही पति फरार हो गया ।
पुलिस की छापेमारी के बाद पति ने शाम से पत्नी पर समझौते का दवाब बनाना शुरू कर दिया । सुहाग की दुहाई देते हुए माफी मांगने लगा । महिला तो आखिर महिला होती है । वह भी असमंजस में पड़ गयी और देर शाम तक उसने थाना में आवेदन नही दिया था । – पीड़िता ने बताया कि अपने बच्चों के अलावा जेठ – जेठानी के नहीं रहने पर उसके बच्चों की देखरेख भी करते हैं । इस बीच उनके पति एक महिला से शादी कर मुंबई चले गए । काफी विवाद के बाद अपने पति को लेकर घर आई । लेकिन वह लगातार प्रताड़ित कर रहा है । मारपीट के बाद अब तो पांव में बेड़ी तक लगा दिया है । फिलहाल महिला की बिगड़ी तबियत को देखते हुए पुलिस सुरक्षा में इलाज केलिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *