दरभंगा में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण सहित कई मुद्दे को लेकर रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से सांसद ने किया मुलाकात

दरभंगा।सांसद गोपाल जी ठाकुर ने नई दिल्ली स्थित रेल भवन में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सुनीत शर्मा से मुलाकात किया। मुलाकात के दौरान सांसद श्री ठाकुर ने मिथिला एवं दरभंगा में रेल से जुड़े सभी परियोजना पर विस्तार से चर्चा किया और सभी कार्य में तेजी लाने आग्रह किया।

सांसद ने डिब्रूगढ़ – नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को सप्ताह में तीन दिन दरभंगा के रास्ते परिचालन करने, दरभंगा में स्वीकृत दस ओवरब्रिज का जल्द निर्माण करवाने, लहेरियासराय स्टेशन के नजदीक पूर्व में स्थित लो कॉस्ट ओवरब्रिज के स्थान पर नए लो कॉस्ट ओवर ब्रिज का जल्द निर्माण करने, पंडासराय से कंगवा गुमती तक नाला निर्माण जल्द प्रारंभ करने, सभी लो कॉस्ट ओवरब्रिज का जल्द निर्माण करने, लहेरियासराय – दरभंगा के बीच एम्स निर्माण को देखते हुए समपार फाटक संख्या – 23 पर आरओबी एवं लो कॉस्ट ओवरब्रिज का निर्माण करने, काकरघाटी – शीशो स्टेशन बायपास रेल लाईन के निर्माण में तेजी लाने, दरभंगा – मुजफ्फरपुर रेल पथ को उच्च प्राथमिकता देने, लहेरियासराय स्टेशन को मॉडल स्टेशन का दर्जा देने एवं सौंदर्यीकरण करने, सकरी – हसनपुर रेल लाईन परियोजना को जल्द पूरा करने, सकरी – हसनपुर रेल खंड पर स्थित बेनीपुर एवं जगदीशपुर स्टेशन को क्रॉसिंग स्टेशन बनाने एवं इस रेल पथ के सभी स्टेशनों पर यात्री सुविधा से जुड़े सभी संसाधनों का उचित प्रबंध करने, बेनीपुर स्टेशन पर एसी वेटिंग हॉल का निर्माण करने का आग्रह किया।

सांसद ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव दरभंगा में रेल संबंधित विकास के प्रति काफी सजग है, उसी का नतीजा है कि दरभंगा रेलवे के क्षेत्र में काफी तेज गति से विकास कर रहा है और कई परियोजना यथा दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड के दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण, कोसी नदी पर रेल महासेतु, दरभंगा रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने हेतु स्वीकृति, दरभंगा स्टेशन को संस्कृत विश्वविद्यालय के तर्ज पर सौंदर्यीकरण, दरभंगा स्टेशन पर एस्केलेटर , दरभंगा में काकरघाटी – शीशो बायपास लाईन, दरभंगा स्टेशन पर दूसरे एंट्री गेट सहित सर्कुलेटिंग एरिया डेवेलप करने का कार्य पूर्ण करने सहित संसदीय क्षेत्र में और भी कई महत्वपूर्ण कार्य चल रहा है और आने वाले समय में दरभंगा में रेल के क्षेत्र में और तेज गति से विकास होगा।

सांसद ने कहा कि बीते दिनों केंद्रीय रेल, दूर संचार, इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव मुलाकात कर कर कई मांगों को रखा था। जिसमे मुख्य रूप से लहेरियासराय – जमालपुर मुसहरिया – सहरसा पथ वाया – लहेरियासराय, देकुली, उघरा, शंकर रोहार, हावीडीह, पररी, विशनपुर, जमालपुर, मुसहरिया नई रेल लाइन निर्माण, डिब्रूगढ़ – नई दिल्ली राजधानी को सप्ताह में तीन दिन वाया दरभंगा, सीतामढ़ी,गोरखपुर के रास्ते परिचालन करने, दरभंगा एम्स को देखते हुए दरभंगा – लहेरियासराय के बीच समपार फाटक संख्या 23 पर आरओबी एवं लो कॉस्ट ब्रिज का निर्माण करने, दरभंगा में जाम की समस्या को देखते हुए स्वीकृत दस आरओबी का निर्माण जल्द प्रारंभ करने एवं सभी लो कॉस्ट ओवरब्रिज के निर्माण हेतु स्वीकृति देने, लहेरियासराय स्टेशन को मॉडल स्टेशन का दर्जा देने, सकरी – हसनपुर रेल पथ का निर्माण जल्द पूरा करने, दरभंगा मुजफ्फरपुर रेल लाइन निर्माण कार्य को उच्च प्राथमिकता के साथ प्रारंभ करने, बेनीपुर एवं जगदीशपुर को क्रॉसिंग स्टेशन बनाने एवं बेनीपुर में एसी वेटिंग हॉल के निर्माण करने का आग्रह किया था। उसी के आलोक में सभी परियोजना कार्यों में तेजी लाने एवं नए परियोजनाओं के जल्द स्वीकृति हेतु आज रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष से मिला ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *