आखिर कार प्रकाश का मेहनत रंग लाया,भच्छी उप स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम की हुई प्रतिनियुक्ति

दरभंगा।राजद के जिला सचिव सह सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश कुमार ने आयुक्त
दरभंगा प्रमंडल दरभंगा एवं सिविल सर्जन दरभंगा को महीनों पहले आबेदन दे कर वर्षो से बंद पड़े उप स्वास्थ्य केंद्र भच्छी को चालू कराने की मांग किया था।
श्री कुमार ने बताया कि भच्छी पंचायत के भच्छी गांव में अबस्थित उप स्वाथ्य केंद्र 15 वर्ष पहले बना, लेकिन बिभागीय लापरवाही के कारण चालू नही हो सका।एक अदद भवन अब जर्जर होने की हालत में आते जा रहा है।इस केंद्र को चालू हो जाने से लोग काफी लाभान्वित होंगे।उन्होंने कहा आज तक जितने प्रतिनिधि बने किसी ने इस बन्द पड़े केंद्र की ओर ध्यान नही दिया।जिससे इस गांव के लोग कोरोना काल में सबसे अधिक झोला छाप डॉक्टरों के हाथों लुटे गए ।इनके आबेदन पर सिविल सर्जन दरभंगा ने त्वरित कार्यवाही करने की आस्वासन दिया था लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी एएनएम कि पोस्टिंग नही हुई। कई बार बहेड़ी पीएचसी प्रभारी को आबेदन दिया मिला भी लेकिन एएनएम की प्रतिनियुक्ति नही हो सका ।हरबार प्रभारी द्वारा आश्वासन ही दिया जाता रहा।जब आयुक्त दरभंगा और सिबिल सर्जन दरभंगा को आबेदन दिया तब सिबिल सर्जन दरभंगा ने बहेड़ी पीएचसी प्रभारी को फोन कर कहा एवं पत्र जारी किया गया।पत्र जारी होने के बाद भी एएनएम की पोस्टिंग/प्रतिनियुक्ति नही हुआ ।कई बार सिबिल सर्जन से मिला तब जा कर आज गुरुवार को एएनएम की प्रतिनियुक्ति किया गया है।उन्होंने कहा कि इस केंद्र पर वर्षो से एएनएम की पोस्टिंग है लेकिन कभी भी वे केंद्र पर नही आई ।सिबिल सर्जन दरभंगा के आदेश के बाबजूद प्रभारी ने दूसरे एएनएम की तत्काल प्रतिनियुक्ति किया है।एएनएम की प्रतिनियुक्ति से गांवों में खुशी का माहौल है। मौके पर दीपक कुमार देव, कालीचरण यादव सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *