दरभंगा में ऑनलाइन रिसेप्शन बना चर्चा का विषय, दूल्हा-दुल्हन ने प्रोजेक्टर से किया लोगों का अभिवादन

फिल्म निर्माता सह निर्देशक पार्थ सौरभ की शादी मराठी फिल्म के निर्देशक निशिता के साथ 8 मार्च को गोवा में हुई. शादी के बाद रिसेप्शन का आयोजन परिजनों द्वारा दरभंगा शहर किया गया. वर-वधू इस प्रीतिभोज में प्रोजेक्टर पर ही शामिल हुए.

पंडाल सजा था, गाने बज रहे थे, लोग खाना भी खा रहे थे, जब दुल्हा और दुल्हन को आर्शीवाद देने की बारी आई तो सब प्रोजेक्टर को ताक रहे थे. दरभंगा में एक डिजिटल रिसेप्शन काफी चर्चा में है. शादी के बाद सारा फंक्शन हो रहा था वो भी बिना दुल्हा और दुल्हन के.

दरअसल, दरभंगा के रहने वालेफिल्म निर्माता सह निर्देशक पार्थ सौरभ की शादी मराठी फिल्म की निर्देशक निशिता के साथ 8 मार्च को गोवा में हुई. शादी के बाद प्रीतिभोज ( रिसेप्शन ) का आयोजन पार्थ सौरभ के परिजनों के द्वारा दरभंगा शहर के एक निजी होटल में किया गया था. जहां कई सारी हस्तियां इस फंक्शन में शामिल हुए. लेकिन खास बात इस रिसेप्शन की यह रही की वर और वधू प्रीतिभोज में शामिल नहीं हो सके.

दुल्हा और दुल्हन के सोफे की जगह लगा था प्रोजेक्टर

दरभंगा के इस डिजिटल रिसेप्शन की चर्चा सभी ओर है. स्टेज पर दुल्हा-दुल्हन के सोफे की जगह प्रोजेक्टर पर मौजूद थे. दोनों ने लोगों से डिजिटल तरीके से आर्शीवाद लिया. जो भी लोग इस रिसेप्शन में शामिल होने आ रहे थे, सभी का ऑनलाइन वर-वधू ने स्वागत कर आशीर्वाद लिया. इस रिसेप्शन पार्टी का नाम पड़ गया ऑनलाइन रिसेप्शन. दरअसल, पार्थ शादी के बाद गोवा में थे. इसलिए रिसेप्शन में शामिल नहीं हो सके.

‘पोखर के दुनू पार’ का कर चुके हैं निर्माण और निर्देशन

पार्थ सौरभ के चाचा और पंचोभ पंचायत के मुखिया राजीव चौधरी ने बताया कि हिंदी, मराठी और मैथिली फिल्म के निर्देशक और निर्माता, पटकथा लेखक पार्थ सौरव जिनकी हाल की फिल्म “पोखर के दुनू पार” फिल्म बनाई थी. इसको कई सारे अवार्ड मिले. इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग दरभंगा जिले में ही हुई है. जिसको अलग-अलग भाषाओं में देश और दुनिया के कई जगह आयोजित फेस्टिवल में प्रथम पुरस्कार मिला है. उनकी शादी मराठी फिल्म के प्रसिद्ध निर्देशक निशिता के साथ 8 मार्च को गोवा में हुई.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *