दरभंगा जिले के वार्ड सचिव संघ की हुई बैठक, मांगों को लेकर मंत्रना
दरभंगा।बिहार राज्य वार्ड सचिव संघ की दरभंगा इकाई की शुक्रवार को बैठक हुई। जिला अध्यक्ष श्याम महासेठ की अध्यक्षता में लहेरियासराय स्थित पोलो ग्राउंड में हुई बैठक में दरभंगा जिला के सभी प्रखंड अध्यक्ष उपस्थित हुए। इस में संगठन मजबूती, सदस्यता बढ़ाने पर जोर देने और संघ की मांगों पर विचार करने के लिए सरकार दवाब डालने के लिए किए जाने वाले आगामी कार्यक्रम पर गहनता से माथा पच्ची की गई।
संघ के जिला अध्यक्ष ने बैठक में कहा कि हम बिहार के 114000 वार्ड सचिव पिछले 4 साल से वार्ड प्रबंधन समिति के सचिव के रूप में मुख्यमंत्री नल जल योजना में काम करते आ रहे हैं। इसके एवज में वार्ड सचिवों के लिए एक रुपया मजदूरी नहीं मिला है। वार्ड सचिवों के बच्चे और परिवार के लालन पालन करना काफी मुश्किल हो गया है।
दरभंगा जिला में 4440 वार्ड सचिव हैं। उनके बच्चे और परिवार भूखे पेट जीने के लिए विवश हो चुके हैं। संघ बिहार सरकार से मांग करती है कि वार्ड सचिवों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए मानदेय और भत्ता देने का निर्णय हो।
संघ के जिला अध्यक्ष ने बैठक में कहा कि सरकार हम लोगों की मानदेय और भत्ता जारी नहीं करेगी तो हम दरभंगा जिला समेत प्रदेश के सभी वार्ड सचिव जिला से लेकर प्रदेश मुख्यालय तक आक्रोश पूर्ण धरना प्रदर्शन कार्यक्रम करने को बाध्य होंगे।
बैठक में संघ के प्रखंड अध्यक्ष राम पुकार यादव, चंदन साहनी, छोटे लाल पासवान, रंजीत कुमार, मदन कुमार राम, सुधीर कुमार यादव, पवन कुमार मुखिया, संजय मुखिया, कैलाश महतो आदि उपस्थित थे।