जन कल्याण हेतु बेनीपुर बिधायक ने शुरू की कांवर यात्रा

जन कल्याण हेतु बेनीपुर बिधायक ने शुरू की कांवर यात्रा

दरभंगा ।सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर पैदल देवघर जाकर रावणेश्वर बैद्यनाथ पर जलाभिषेक करने का खास महत्व है। इस तरह की पैदल कांवर यात्रा से श्रदालुओ की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। बेनीपुर दरभंगा तथा प्रदेश एवं देशवासियों के सकल जनकल्यानार्थ उन्होंने सहयोगियों के साथ यह यात्रा शुरू की है तथा देवघर पहुंच कर बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण कर सभी के लिए प्रार्थना करेगे।बेनीपुर बिधायक तथा दरभंगा जदयू के जिलाध्यक्ष प्रो0 विनय कुमार चौधरी बिधायक ने उपरोक्त उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि वे हर साल इस तरह की धार्मिक यात्रा करते हैं तथा बिहार सहित संपूर्ण देशवासियों के लिए मंगलकामना रखते हैं। बिधायक ने सनातन संस्कृति मे सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर पैदल कांवर यात्रा की ऐतिहासिक तथ्य पौराणिक मान्यताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा बैद्यनाथ श्रृष्टि के रचना से लेकर विध्वंस तक सभी शुभ अशुभ परिस्थितियों के स्वामी माने जाते हैं तथा तीनों लोकों पर एकाधिकार रखने वाले रावण ने भी शक्ति के लिए इनकी पूजा की थी। बिधायक के अनुसार देवघर स्थित रावणेश्वर बैद्यनाथ पर उत्तरवाहिनी गंगा से गंगाजल लेकर चढाये जाने से शरीर से सभी प्रकार के रोग एवं कष्टों का निवारण होता है इसलिए इन्हें बैद्यनाथ महादेव के नाम से जाना जाता है। बिधायक डा चौधरी ने इतिहास में वर्णित द्वादश ज्योतिर्लिंगों में रावणेश्वर महादेव को सबसे प्रसिद्ध माना जाता है तथा मिथिलांचल शैव शाक्त तथा वैष्णव धर्म के संगम स्थल माना जाता है इसलिए यहाँ के लोग पूरे मनोयोग से यह कावर यात्रा करते हैं। बिधायक के अनुसार उनकी यह यात्रा रविवार को समाप्त होगी तथा इसके बाद वे पुनः बेनीपुर बिधानसभा तथा मिथिलांचल के समग्र विकास के अपने संकल्पों मे जुट जायेगे।
बिधायक के साथ इस कांवर यात्रा में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शंभूनाथ झा, मनीष कुमार, चंदन चौधरी, संजय कुमार, फूल लालदेव, प्रभात चौधरी, संतोष झा, सोहन कुमार, मुरारी झा, सुकेश्वर यादव, गणेश मुखिया, शिव शंकर चौधरी, गुदन मुखिया सहित अन्य कई श्रद्धालु शामिल है ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *