डी.एम ने किया मंडल कारा दरभंगा एवं उप कारा बेनीपुर का निरीक्षण

डी.एम ने किया मंडल कारा दरभंगा एवं उप कारा बेनीपुर का निरीक्षण

दरभंगा।  जिला दंडाधिकारी, दरभंगा  राजीव रौशन द्वारा आज 10:30 बजे पूर्वाह्न में मंडल कारा, दरभंगा एवं उप कारा, बेनीपुर का औचक छापामारी/निरीक्षण किया गया।
मंडल कारा, दरभंगा की छापामारी/निरीक्षण  अनुमण्डल पदाधिकारी सदर, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर, वरीय उप समाहर्त्ता सत्यम सहाय, पुलिस बल, लहेरियासराय सहित जिला बल के 30 जवानों एवं कारा अधीक्षक एवं कारा के अन्य बलों के साथ सभी 14 वार्डों में गहन तलाशी करायी गयी।
निरीक्षण के दौरान कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। जिला दंडाधिकारी ने जेल की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए तलाशी का कार्य प्रत्येक सप्ताह औचक रूप से कराने हेतु कारा अधीक्षक को निर्देश दिया।
इसी प्रकार उप कारा, बेनीपुर की भी अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बेनीपुर द्वारा छापेमारी का कार्य कराया गया, वहाँ भी कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुई।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *