ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर आयुक्त ने अधिकारियों के साथ किया बैठक

सड़क जाम की समस्या का स्थाई निराकरण को लेकर दिए गए कई निर्देश

दरभंगा । आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा  मनीष कुमार की अध्यक्षता में दरभंगा शहर को बढ़ती सड़क जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने एवं ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक की गयी।
बैठक में पुलिस महानिरीक्षक मिथिला, क्षेत्र दरभंगा अजिताभ कुमार शामिल थे तथा जिलाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा  बाबूराम एनआईसी से ऑनलाइन शामिल थे।
बैठक में आयुक्त  ने दरभंगा शहर में बढ़ती सड़क जाम की समस्या को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए अपने विचार व्यक्त किये। उपस्थित पदाधिकारियों से विमर्श करने के उपरांत उन्होंने जिला प्रशासन दरभंगा को कि शहर के बड़े दुकानदारों व मॉल के प्रबंधक/प्रोपराइटरों के साथ बैठक करके उनकी दुकान/प्रतिष्ठान/मॉल के सामने के अतिक्रमण के कारण सड़क जाम की समस्या का समाधान निकालने हेतु तथा मॉल में वाहनों की पार्किंग के लिए बड़े बड़े बेसमेंट बनवाने के लिए उनसे वार्ता कर जाम की समस्या का स्थायी निराकरण कराने को कहा।
उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े चौक चौराहे जहाँ खासकर प्रायः सड़क जाम की समस्या रहती है, उन स्थलों को चिन्हित करते हुए वहाँ ट्रैफिक की व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु कार्य योजना बनायी जाए एवं उसे अमलीजामा पहनाया जाए ताकि स्थाई रूप से सड़क जाम की समस्या का निराकरण हो सके। उन्होंने कहा कि शहर में जहाँ भी सड़क पर अतिक्रमण है, वहाँ अतिक्रमण को हटवाया जाये, ताकि सड़क जाम की समस्या से लोगों को निजात मिल सके।
उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को दरभंगा शहर को सड़क जाम की समस्या से निजात दिलाने हेतु व्यापक कार्य-योजना बनाकर और उसे क्रियान्वित करने का निर्देश दिया।
बैठक में आयुक्त के सचिव देवेन्द्र प्रसाद तिवारी, जिला परिवहन पदाधिकारी रवि कुमार, यातायात डीएसपी एवं सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *