जिले में उर्वरक वितरण की होगी निगरानी, गड़बड़ी मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कराने का डीएम ने दिए निर्देश

जिले में उर्वरक वितरण की होगी निगरानी,
गड़बड़ी मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कराने का डीएम ने दिए निर्देश

दरभंगा । दरभंगा, समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम व वरीय पुलिस अधीक्षक  बाबूराम की संयुक्त अध्यक्षता में जिला कृषि पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं सभी प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी के साथ खाद की कालाबाजारी को लेकर बैठक आयोजित की गयी।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को जिले में खाद की किल्लत एवं कालाबाजारी को लेकर उर्वरक वितरको पर सख्त निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया।
इसके साथ ही उन्होंने सभी प्रखण्डों के सभी वरीय प्रभारी पदाधिकारी को 03 दिसम्बर से जिले के सभी खाद दुकानों को प्राप्त होनेवाले उर्वरक एवं किसानों को वितरण होने वाले उर्वरक की मात्रा की जाँच करने हेतु निर्देशित किया गया।
प्रत्येक उर्वरक दुकानों पर सरकारी पदाधिकारी/कर्मचारी की उपस्थिति एवं थाना की निगरानी में खाद का वितरण करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कहीं भी उर्वरक वितरण में गड़बड़ी व अनियमिता पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज करवायी जाए।
बैठक में उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर स्पर्श गुप्ता, नगर पुलिस अधीक्षक अशोक प्रसाद एवं सभी प्रखण्डों के सभी वरीय प्रभारी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *