टीनही पुल के बगल में स्थित डबरा में डूबने से किशोर की मौत।

टीनही पुल के बगल में स्थित डबरा में डूबने से किशोर की मौत।

सिमरी थाना क्षेत्र के कंसी में मंगलवार को टीनही पुल के बगल में स्थित डबरा में डूबने से किशोर की मौत हो गई। मृतक किशोर गांव के ही रामू सहनी का पुत्र 12 वर्षीय सोनू सहनी बताया गया है। वह गांव के ही मध्य विद्यालय का छात्र था। मौके पर पहुंची सिमरी पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। बताया गया है कि 13 नवंबर की शाम को ही जब सोनू घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश करने लगे।

सवेरे टीनही पुल के पास स्थित डबरा में उसकी लाश को उपलाता देख बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। परिजनों ने बताया कि वह घर से शौच के लिए निकला था। देर शाम तक नहीं पहुंचा था। तो उसकी तलाश की जाती रही। सुबह उसकी लाश बरामद हुई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *