जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसजनों ने प्रथम प्रधानमंत्री के जयंती पर किया पुष्प अर्पित।

जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसजनों ने प्रथम प्रधानमंत्री के जयंती पर किया पुष्प अर्पित।

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की 134वीं जयंती पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी की अध्यक्षता में संगोष्ठी हुई।

जिलाध्यक्ष ने पं. नेहरू के व्यक्तिव एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में पं. नेहरू के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। कांग्रेस प्रवक्ता मो. असलम ने कहा कि पं. नेहरू ने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में भारत को हर क्षेत्र में मजबूत किया। उन्होंने देश में कई संस्थानों का निर्माण कराया। संगोष्ठी को, जिला उपाध्यक्ष रामपुकार चौधरी, पीसीसी सदस्य रतिकांत झा, दयानंद पासवान, प्रो. उदयशंकर मिश्र, ललन कुमार झा, नारायनजी झा, दिनेश कुमार चौधरी, कमल सिंह, सुशील सिंह, धनंजय सिंह, प्रो. शिवनारायन पासवान, डॉ. सुरेश राम, राजकुमार पासवान, मो जहांगीर, सरवर आलम, अंसार हसन, नाजिर हुसैन, प्रो. मिथिलेश यादव आदि ने भी संबोधित किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *