झझरी चौक से उज्जैना चौक तक सड़क निर्माण को लेकर समाजसेवी कालीचरण यादव ने डीएम और कार्यपालक अभियंता को सौंपा ज्ञापन।

दरभंगा । बहेड़ी प्रखंड अंतर्गत झझरी चौक से उज्जैना चौक तक पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क के अधूरे निर्माण कार्य को पूरा करने, व तत्काल आवाजाही होने लायक मरम्मत कार्य करने को लेकर समाजसेवी कालीचरण यादव ने जिलाधिकारी और कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग को सौंपा ज्ञापन !

मौके पर श्री यादव ने कहा कि यह सड़क कई गांवों को जोड़ता है।जबकि भच्छी पंचायत वासियों के लिए हॉस्पिटल, कॉलेज, हाई स्कूल,प्रखंड/अंचल, थाना जाने का मुख्य सड़क है,

लेकिन इसके अधूरे निर्माण के कारण, सड़क का
हालत बहुत खराब हो गया हैं क्षेत्र के लोगों को प्रतिदिन असहनीय कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खास कर बारिश के दिनों में यह मार्ग कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो जाता है जिससे यहाँ आवागमन लगभग असंभव हो जाता है। स्कूली बच्चों, बीमार व्यक्तियों, और आम नागरिकों के लिए यह रास्ता बेहद खतरनाक बन चुका है। इन खराब सड़कों के कारण कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं

ज्ञापन पर प्रतिक्रिया देते हुए संबंधित पदाधिकारी ने शीघ्र ही सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाने, व तत्काल आवाजाही होने लायक मरम्मत कार्य करने का आश्वासन दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *