जेडीयू कार्यकर्त्ता सम्मिलन ऐतिहासिक होगा, युद्धस्तर पर चल रही तैयारी – सुनील भारती

जेडीयू कार्यकर्त्ता सम्मिलन ऐतिहासिक होगा, युद्धस्तर पर चल रही तैयारी – सुनील भारती

जेडीयू कार्यकर्त्ता सम्मिलन ऐतिहासिक होगा, युद्धस्तर पर चल रही तैयारी – सुनील भारती

बिहार को विकसित राज्य बनाने के संकल्प के साथ जुटेंगे हजारो वर्कर

संजय मिश्र
दरभंगा

वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए सत्ताधारी पार्टी जेडीयू कमर कस चुकी है। पार्टी की साख को उच्च स्तर पर बनाए रखने की कोशिश की जा रही है। इसी सिलसिले में 15 दिसंबर को लहेरियासराय के पोलो ग्राउंड में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी जोरों पर है। जुम्मे के देर शाम पूर्व जेडीयू जिला अध्यक्ष सुनील भारती सम्मेलन स्थल पर तैयारी के मुतल्लिक एक एक चीज पर पैनी निगाह रखे दिखे।

वरिष्ठ और कनिष्ठ पार्टी साथियों के साथ सरंजाम को तजबीज करते पाए गए। सुनील भारती ने बताया कि तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ा जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि कार्यकर्त्ता सम्मिलन ऐतिहासिक होगा। पार्टी वर्कर सीएम नीतीश के नेतृत्व में बिहार को विकसित प्रदेश बनाने के संकल्प के साथ लौटेंगे। बूथ स्तर तक के वर्कर्स की सम्मेलन में सहभागिता सुनिश्चित की जा रही। इस चुनाव में भी विपक्ष के लिए कोई चांस नहीं है। बातचीत के बीच मजदूरों को जरूरी निर्देश देते रहे।

तैयारी का जायजा ले रहे अवधेश लाल देव, प्रदेश प्रभारी कुढ़नी विधान सभा क्षेत्र और अशोक कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ काफी तत्पर दिखे। अशोक कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी अपने मूल वैचारिक आधार न्याय के साथ विकास पर डटी है। लेकिन लोगों के स्नेह ने जेडीयू को महत्वाकांक्षी बनाया है। मिथिला के केंद्र स्थल में विकास की बयार बह रही है। इसे तेज करना है। उधर सभा स्थल पर जोहा सिद्दीकी, शिव नंदन सिंह, सुभाष यादव और हरिशंकर पासवान सक्रिय थे।

जेडीयू बड़ी ही गंभीरता से इस कार्यकर्त्ता सम्मिलन को देख रही है। मंत्री मदन सहनी, विधायक विनय चौधरी, ललिता झा और जिला अध्यक्ष गोपाल मंडल ने इसकी सफलता के लिए जगह जगह कार्यक्रम आयोजित किया है। राजनीतिक प्रेक्षक मानते हैं कि दरभंगा इलाके में एनडीए में अधिक से अधिक सीट पर दावेदारी को लेकर जेडीयू की यह कवायद है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *