जनसम्पर्क अभियान में 3/2 केवटी प्रखण्ड से जिला परिषद प्रत्याशी नादरा हुसैन पति असद आजमी को शुरुआती दौर में ही मिलने लगा जनसमर्थन

दरभंगा ।जिले के केवटी प्रखण्ड क्षेत्र में चुनाव प्रचार आज मंगलवार को जनसंपर्क अभियान में मतदाताओं के घर घर जाना शुरू कर दिया है।इससे पहले भी क्षेत्र के लोगों को सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में काम करते रहें हैं। क्षेत्र में सभी सभी उम्मीदवार अपने अपने हिसाब से जोर शोर से प्रचार शुरू कर दिया है। प्रत्यासी मतदाताओं के बीच शुरुआती दौर में ही खूब पसीना बहाते दिख रहें हैं। जनसंपर्क अभियान में उम्मीदवारों में काफी उत्साह भी देखा जा है। इसी क्रम में केवटी प्रखण्ड क्षेत्र के 3/1 से जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी नादरा हुसैन के पति असद आजमी अपने समर्थकों के साथ अपने क्षेत्र बरियोल गांव में प्रचार प्रसार के क्रम में जिला परिषद प्रत्याशी नादरा हुसैन पति असद आजमी मतदाताओं के घर घर जा रहे हैं।

चुनाव प्रचार के दौरान जिला परिषद प्रत्याशी नादरा हुसैन के पति असद आजमी ने कहा कि उनकी पत्नी चुनाव जीतती है तो उनकी पहली प्रथिमिक्ता सम्पूर्ण जिला परिषद क्षेत्र की विकास। क्षेत्र के विभिन्न योजनाएँ जो सीधे जनता तक नही पहुंच पाती हैं उसे सीधे जनता तक पहुंचना उनका पहला कर्तव्य होगा।

आगे उन्होंने कहा कि अभी तक यह जिला परिषद क्षेत्र विकास से वंचित है ।क्षेत्र में हर गांव मुहल्ले कि सड़क जर्जर है और जलजमाव से लोग काफी परेशान रहते है।मेरी पत्नी इस पद पर जीतती है तो सबसे जलजमाव से लोगो को राहत दिलाने का काम करेगी।और सभी सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक सीधे पहुंचाने का काम करेगी। जीतने वाले सभी जन प्रतिनिधियों का साथ लेकर चलेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक जितनी भी सरकारी योजनाएँ क्षेत्र में लागू हुई हैं उनमें पूरी तरह निवर्तमान जनप्रतिनिधियों के द्वारा घोर लापरवाही किया गया है। यह क्षेत्र के कई गांव अभी तक पिछड़ा हुआ है।इस क्षेत्र के कई गांव में महीनो तक गली मोहल्ले में पानी लगा रहता है जिसे कोई देखने वाला नही है।मेरी पत्नी जीतती है जलजमाव से मुक्ति दिलाने का काम पहले करेंगी।

उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी जिला परिषद सदस्य बना तो विकास का खूब काम करेंगे। महिला सीट होने के कारण मेरी पत्नी नादरा हुसैन खड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि सब समस्याओं को दूर करने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना चाहती है मेरी पत्नी ।

उधर उनके प्रतिद्वंद्वी इन आरोपों से सहमत नही है। वे कहते हैं कि काम हुआ है। इसमें कमी बेसी हो सकता है। जनता ने जिताया तो अगले कार्यकाल में त्रुटि का भरपाई करेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *