छात्रों को पढ़ाने को शिक्षक नहीं, लेकिन शिक्षा विभाग खेलने में मस्त है प्रतिनियुक्ति का खेल

18 महीनों से है दो शिक्षिका जिला परिषद कार्यालय में प्रतिनियुक्त

दरभंगा। शिक्षा विभाग में प्रतिनियुक्ति का खेल थमने का नाम नही ले रहा है। प्लस टू उच्च विद्यालय महिनामा पोहद्दी, बेनीपुर में लगभग एक हजार छात्र-छात्रा नामांकित हैं। जिसे पढ़ाने की जिम्मेदारी 14 शिक्षकों की है। उसमें से भी 2 शिक्षिका प्रतिनियुक्ति पर हैं।और वैसे शिक्षिका प्रतिनियुक्ति पर है जिन्हें छात्रों को अंग्रेजी पढ़ाने की जिम्मेदारी है।

एक तरफ सरकार कहती है कि 40 छात्रों पर एक शिक्षक होना जरूरी है। इस लिहाज से प्लस टू उच्च विद्यालय महिनामा पोहद्दी में 25 शिक्षक होना चाहिए, लेकिन इस विद्यालय में मात्र 14 शिक्षक है उसमें से भी 2 शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर डटे हुए है।

उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभाग की घोर लापरवाही के चलते दो महिला शिक्षिका श्रद्धा भारती और कुमारी दिप्ति 18 महीनों से जिला परिषद कार्यालय में प्रतिनियुक्ति पर है। सूत्रों का कहना है कि जिन दो शिक्षिका को प्रतिनियुक्त किया गया था उन्हें शिक्षक नियोजन कार्य में प्रतिनियुक्ति मिली थी लेकिन शिक्षक नियोजन के बाद भी शिक्षिका प्रतिनियुक्ति पर डटे हुई है  शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों ने पहले ही पत्र जारी कर सभी शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति रद्द कर दिया था। बावजूद इसके शिक्षा विभाग के कर्मियों और अधिकारियों के मिलीभगत से प्रतिनियुक्ति का खेल धड़ल्ले से चल रहा है।

शिक्षा विभाग के सूत्र बताते हैं कि आए दिन प्रतिनियुक्ति होते रहता है। सब कुछ अधिकारियों के नजर के सामने होता है लेकिन जब मामला प्रकाश में आता है तो अधिकारी एक पत्र जारी कर कह देते हैं कि सभी प्रतिनियुक्ति रद्द की जाती है।

लेकिन असल में रद्द होता नहीं है। अधिकतर शिक्षक अपनी प्रतिनियुक्ति वाली जगह पर ही रहते हैं। ऐसे में शिक्षा का क्या हाल होगा.. समझा जा सकता है। दोनों शक्षिका जिला परिषद कार्यालय में प्रतिनियुक्ति हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *