चैती नवरात्रा पर दुर्गा मंदिर सिरुआ के प्रांगण में 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा

चैती नवरात्रा पर दुर्गा मंदिर सिरुआ के प्रांगण में 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा

दरभंगा । बहेड़ी थाना क्षेत्र के वलिगांव पंचायत अंतर्गत सिरूआ गांव में चैती नवरात्रा के अवसर पर नौ दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन दुर्गा मंदिर सिरुआ के प्रांगण में होने जा रहा है। कथावाचक चिरंजीव कुमार झा होंगे। कथावाचक चिरंजीव कुमार झा ने बताया कि सिरूआ गांव में चैती नवरात्रा का आयोजन वर्षो से होते l आ रहा है पिछले साल भी श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ था इस बार भी संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन श्रीमद्भागवत महापुराण के महात्म्य पर प्रकाश डाला जाएगा ।दूसरे दिन राजा परीक्षित की जन्म कथा पर विस्तृत जानकारी श्रद्धालुओं को दी जाएगी ।तीसरे दिन कपिलोपाख्यान की कथा एवं चौथे दिन ध्रुव चरित्र एवं सती प्रसंग संग शिव विवाह का कथा वाचन किया जाएगा ।पांचवें दिन भक्त राज प्रह्लाद जी का चरित्र एवं राम जन्म संग राम विवाह की कथा होगी । छठे दिन गज ग्राह की कथा, समुद्र मंथन,वामन चरित्र एवं कृष्ण जन्म परक कथा होगी। सातवें दिन भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला एवं गोवर्धन पूजा का आयोजन होगा। आठवें दिन महारास ,भगवान का मथुरा गमन एवं कंस वध की कथा होगी। नौवें दिन गोपी उद्धव संवाद, श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाह, सुदामा चरित्र, भागवत जी के उपसंहार के साथ ही 9 दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का विश्राम होगा l

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *