कर्मचारी एवं श्रमिक संगठनों ने वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र ठाकुर के निधन पर शोक सभा कर दी श्रद्धांजलि

कर्मचारी एवं श्रमिक संगठनों ने वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र ठाकुर के निधन पर शोक सभा कर दी श्रद्धांजलि

दरभंगा। लहेरियासराय स्थित अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कार्यालय परिसर में कर्मचारी एवं श्रमिक संगठनों के नेताओं ने दरभंगा जिला के लोकप्रिय एवं वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र ठाकुर के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया ।

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री फूल कुमार झा ने स्वर्गीय ठाकुर के निधन को दरभंगा जिला के पत्रकारिता जगत के लिए अपूरनिय क्षति बताया एवं दुख की घड़ी में उनके परिजनों, मित्रों एवं समस्त पत्रकार बंधुओ को धैर्य और साहस के साथ उनके परिवार के साथ खड़े रहने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता से पूर्व कर्मचारी महासंघ के सदस्य के तौर पर वे पीएचडी विभाग में कार्यरत थे । सन 1993 से उन्होंने हिंदी दैनिक आर्यावर्त से पत्रकारिता की शुरुआत कर अपनी पहचान बनाई । केंद्रीय श्रमिक संगठन ‘ सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन ( CITU )के बिहार राज्य कमेटी के सदस्य सत्य प्रकाश चौधरी ने स्वर्गीय देवेंद्र ठाकुर के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि अत्यंत ही मृदुल स्वभाव के व्यक्तित्व के रूप में अपने कलम से न्यायोचित मांगों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता एवं एक संवेदनशील पत्रकार के तौर पर उनकी पहचान थी । उनका निधन जिला में पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति
है ।शोक सभा में ताराकांत पाठक , पारसनाथ चौधरी, फकीरा पासवान ,ईशा खान अश्विनी कुमार झा अरविंद कुमार राय बेचन राम आदि कर्मचारी नेताओं ने भाविनी श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए शोक एवं दुख व्यक्त किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *